Women’s World Cup 2025 : आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होगा भारत-पाक मुकाबला

1102
Advertisement

दुबई। Women’s World Cup 2025 : आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। वर्ल्ड कप में कुल 8 टीम भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप की मेजबान भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। टर्नामेंट का पहला मुकबाला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में लीग चरण में सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार जरूर भिड़ेंगी।

5 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मैच

Women’s World Cup 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को खेलेगी। लेकिन टर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच 5 अक्टूबर को होगा। हम बात कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका होगा, जबकि दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

Bodybuilding : राजस्थान के विशाल सिंह ने साउथ एशिया में जीता ब्रॉन्ज मेडल

🏏 भारत का शेड्यूल 

तारीख मैच
30 सितंबर 2025 भारत बनाम श्रीलंका
5 अक्टूबर 2025 भारत बनाम पाकिस्तान
9 अक्टूबर 2025 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 अक्टूबर 2025 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 अक्टूबर 2025 भारत बनाम इंग्लैंड
23 अक्टूबर 2025 भारत बनाम न्यूजीलैंड
26 अक्टूबर 2025 भारत बनाम बांग्लादेश

 

2025 के टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2022 जैसा 

2025 के टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2022 जैसा ही होगा, जिसमें आठ टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे क्वालिफाई किया था। आखिरी दो स्थान पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में लाहौर में हुए क्वालीफायर में हासिल किए। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, वह क्वालीफायर में बांग्लादेश से नेट रन-रेट के आधार पर पिछड़ गए।

ICC World Test Championship 2025-27 का पूरा शेड्यूल, कब होगी शुरूआत, सब यहां जानिए

🏆 Women’s World Cup 2025 का प्रारूप और वेन्यू शेड्यूल

📍 मैचों की कुल संख्या
  • 28 लीग मैच

  • 3 नॉकआउट मुकाबले

    • 2 सेमीफाइनल

    • 1 फाइनल

🏟️ मैच खेले जाएंगे इन 5 स्थानों पर:

  1. बेंगलुरु

  2. इंदौर

  3. गुवाहाटी

  4. विशाखापट्टनम

  5. कोलंबो

🔥 Women’s World Cup 2025 : नॉकआउट मैच शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर 2025 गुवाहाटी या कोलंबो (PAK की क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर 2025 बेंगलुरु
फाइनल मैच 2 नवंबर 2025 बेंगलुरु या कोलंबो

 

FIFA Club World Cup : बायर्न म्यूनिख ने रचा इतिहास, ऑकलैंड सिटी को 10-0 से हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर

पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार, पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो में खेलेगी। इनमें बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ मैच शामिल हैं।

Share this…