Home Cricket Women’s T20 Asia Cup के शेड्यूल का ऐलान, 7 अक्टूबर को भारत-पाक...

Women’s T20 Asia Cup के शेड्यूल का ऐलान, 7 अक्टूबर को भारत-पाक भिड़ंत

0
Women's T20 Asia Cup 2022 Schedule announced, India-Pakistan face off on 7 October

Women’s T20 Asia Cup: टूर्नामेंट की शुरुआत 1 अक्टूबर से

नई दिल्ली। Women’s T20 Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार करे टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का ऐलान किया। बांग्लादेश में होने वाला यह टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से शुरू होगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपने पहले मैच में एक अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। उसकी पाकिस्तान से उसकी टक्कर 7 अक्टूबर को होगी।

एशिया की 7 टीमें करेंगी खिताबी दावेदारी

विमेंस टी-20 एशिया कप में 7 टीमें खिताबी दावेदारी पेश करेंगी। इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। इस बार अफगानिस्तान की महिला टीम टूर्नामेंट में नहीं होगी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद वहां महिला क्रिकेट नहीं हो रहा है।

IND vs AUS: वेड और डेविड ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता

राउंड रॉबिन के आधार पर होगा टूर्नामेंट

इस साल Women’s T20 Asia Cup राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा। सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा। टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। Women’s T20 Asia Cup एशिया कप का पहला टूर्नामेंट है जो राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा। सेमीफाइनल 11 और 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। जबकि फाइनल 15 अक्टूबर को होगा।

T20 World Cup 2022 से पहले बदले क्रिकेट के नियम, मांकडिंग अब आउट नहीं

Women’s T20 Asia Cup: भारतीय टीम का शेड्यूल

टीम इंडिया 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी।

– पहला मैच- भारत बनाम श्रीलंका, एक अक्टूबर

– दूसरा मैच- भारत बनाम मलेशिया, 3 अक्टूबर

– तीसरा मैच- भारत बनाम यूएई, 4 अक्टूबर

– चौथा मैच- भारत बनाम पाकिस्तान, 7 अक्टूबर

– पांचवा मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, 8 अक्टूबर

– छठा मैच- भारत बनाम थाईलैंड, 10 अक्टूबर

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को मिली जगह

पुरुषों में श्रीलंका बना चैंपियन

पुरुषों में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस बार Asia Cup 2022 यूएई में आयोजित किया गया। हालांकि इस टूर्नामेंट मेजबानी श्रीलंका के पास ही थी, लेकिन देश में राजनीतिक उथल पुथल के कारण इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया। भारत इस बार फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाया। सुपर 4 में भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों से हार का सामना करना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version