Home Cricket Virat Kohli ने जन्मदिन पर जड़ा 49वां शतक, क्या वर्ल्ड कप में...

Virat Kohli ने जन्मदिन पर जड़ा 49वां शतक, क्या वर्ल्ड कप में पूरा करेंगे अर्धशतक!

0
Virat Kohli scores 49th century on his birthday, equals sachin tendulkar record

कोलकता। World Cup 2023 में आज Virat Kohli ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ईडन गार्डन में मौजूद 68 हजार दर्शकों के बीच किंग कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन को इस एतिहासिक शतक से और भी विशेष बना दिया। वे विश्व कप में अपने जन्मदिन पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने नाबाद शतक जड़ते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

भारत के सबसे बड़े सितारे Virat Kohli का जन्मदिन आज, देखें उनके कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स

विराट ने वन-डे में सबसे तेज 49 शतक जड़े

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 5वां शतक जड़ने वाले Virat Kohli ने सबसे तेज 49 वनडे शतक पूरे किये है। उन्होंने यह उपलब्धि 277 पारियों में हासिल की है। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को यहां तक पहुँचने में 451 पारियों का लंबा समय लगा था। विराट ने सचिन से 174 कम पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है। विराट की इस एतिहासिक उपलब्धि पर सचिन ने अपने सोशल मिडिया अकांउट पर उन्हें बधाई भी दी।

World Cup 2023: पाक ने बिगाड़े सेमीफाइनल के समीकरण, चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड-अफगान टीम से टक्कर

विराट ने विश्व कप में पूरे किये 1500 रन

साउथ अफ्रीका केे खिलाफ 101 रन बनाकर विराट ने विश्व कप में 1500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (2278 रन), रिकी पोंटिंग (1743 रन), कुमार संगाकारा (1732 रन) मौजूद हैं। विराट ने world cup  2023 में 8 मैचों में 108.60 की औसत से 543 रन बना लिए हैं। वे इस समय टॉप रन स्कोरर की सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

IND vs SA: भारत आज करेगा अफ्रीकी शेरों का शिकार! जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

जन्मदिन पर शतक जड़ने वाले सातवें खिलाड़ी

अपने 35वें जन्मदिन पर शतक जमाकर Virat Kohli वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, रॉस टेलर, टॉम लैथम और मिचेल मार्श यह कारनामा कर चुके है।

World Cup 2023: इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से दी मात

पहली पारी में शतक जड़कर पोंटिग की बराबरी की

चेज मास्टर के नाम से मशहूर Virat Kohli ने वैसे तो वन-डे क्रिकेट में अधिकतर मैचों में रन चेज करते समय सबसे ज्यादा 27 शतक जड़े हैं। लेकिन, आज विराट ने पहली पारी में शतक जमाकर एक और रिकॉर्ड बना लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनके नाम 22 शतक हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला को भी पीछे छोड़ दिया है। अमला के नाम पहली पारी में 21 सेंचुरी हैं। विराट ने पहली पारी में खेलते हुए 22 शतक जड़कर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (22 शतक) की बराबरी कर ली है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version