Umesh Yadav दूसरी बार बने पिता, त्यौहार पर बरसी खुशियां

468
Advertisement

नई दिल्ली। Umesh Yadav: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए होली का त्यौहार बेहद ही खास रहा। आज की तारीख उमेश यादव कभी ना भूल पाएंगे क्योंकि टीम इंडिया का ये खिलाड़ी इसी दिन पिता बन गया है। उमेश यादव की पत्नी तान्या ने बेटी को जन्म दिया है। उमेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिकेट फैंस को ये जानकारी दी। हाल ही में उमेश यादव को पिता की मौत का दुख मिला था लेकिन अब उनके घर में एक नन्ही परी आ गई है।

2021 में पहली बार बने थे पिता

उमेश यादव और तान्या की शादी साल 2013 में हुई थी। Umesh Yadav 2021 में भी पिता बने थे। उनके घर नन्ही परी आई थी और एक बार फिर उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। बता दें उमेश यादव से पहले टीम इंडिया के कई स्टार खिलाडिय़ों के घर बेटी का ही जन्म हुआ है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा सबके घर बिटिया ने जन्म लिया। अब उमेश यादव भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज रहा है लकी

उमेश यादव जब पहली बार पिता बने थे तो भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे थे। वहीं अब दूसरी बार पिता बनते समय भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यही सीरीज खेल रहे हैं। साल 2021 के दौरान Umesh Yadav की वाइफ ने पहली बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब दूसरी बार भी उमेश के घर नन्हीं परी ने ही जन्म लिया है। उमेश यादव इस सीजन आईपीएल में एक बार फिर केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले साल उन्हें दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

इंदौर टेस्ट में की घातक गेंदबाजी, लेकिन नहीं आई काम

उमेश यादव की बात करें तो इस खिलाड़ी ने इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई थी। Umesh Yadav ने पहली पारी में 3 विकेट झटक भारतीय टीम की वापसी कराई थी। हालांकि अंत में ये मैच ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply