SL vs ZIM: एशिया कप से पहले श्रीलंका का कमबैक, शर्मनाक हार से उबरकर किया कमाल

569
Advertisement

हरारे। SL vs ZIM: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 यानि कल से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए फैंस में बहुत उत्साह है। अब श्रीलंका ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की। शर्मनाक हार के बाद लग रहा था कि चरित असलंका एंड कंपनी का हौसला टूट जाएगा लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने श्रीलंका की लाज बचाई। श्रीलंकाई टीम ने पहली बार जिम्बाब्वे की धरती पर टी20आई सीरीज जीती है। तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने कामिल मिशारा की पारी की बदौलत आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने जीता तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय, नाम की सीरीज

IND vs ZIM : जिम्बाब्वे से दूसरा वनडे, आज जीते तो सीरीज फतह, ये हो सकती है प्लेइंग XI

SL vs ZIM टी20 सीरीज का तीसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में देखने को मिला। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 191 रन बना दिए। ताड़ीवानाशे मारुमानी ने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। सीन विलियम्स (23), सिकंदर रजा (28) और रायन बुर्ल (26) ने भी बल्ले से योगदान दिया। दूषन हेमांथा ने श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट झटके। श्रीलंका को जीत के लिए 192 रन चाहिए थे। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने धमाकेदार शुरुआत दी। उनके बीच 58 रनों की साझेदार देखने को मिली। बाद में कामिल मिशारा ने 43 गेंदों में 73 रन जड़ दिए और कुसल परेरा ने 26 गेंदों का सामना करके 46 रन बना दिए। दोनों की नाबाद पारी ने लंका को 17.4 ओवरों में 8 विकेट रहते जीत दिला दी।

ENG vs SA: तीसरा वनडे आज, इंग्लैड साख बचाने तो सूपड़ा साफ करने उतरेगी द. अफ्रीका

शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका ने बचाई लाज

IND vs ZIM 1st ODI: Team India का विजयी आगाज, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज हुई। SL vs ZIM श्रृंखला का पहला मुकाबला श्रीलंकाई टीम ने अपने नाम किया लेकिन दूसरे मैच में उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे में श्रीलंका को 80 रन पर ढेर किया और फिर 15 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की। लंका के लिए ये बड़ी हार थी और यहां से जिम्बाब्वे का सीरीज जीतने का सपना उजागर होने लगा था। हालांकि, श्रीलंका ने आखिरी टी20 जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। उन्होंने अपनी लाज बचाई और जिम्बाब्वे का श्रीलंका पर पहली बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में हराने का सपना चकनाचूर कर दिया।

Share this…