Mohammad Rizwan: कल का हीरो आज बन गया विलेन..पैर से उठाया पाकिस्तानी झंडा!

903
Advertisement

Mohammad Rizwan: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पाक फैंस में आक्रोश

कराची। Mohammad Rizwan Controversy: कामयाबी और प्रसिद्धि जब इंसान के सिर चढ़कर बोलती है तो इंसान ऐसा कुछ कर बैठता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ है पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के साथ। जिन्होंने ऑटोग्राफ देने के जोश में अपनी ही देश के झंडे को पैरों से उठा लिया। रिजवान की इस हरकत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों में जबर्दस्त आक्रोश है और रिजवान की जमकर आलोचना की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि Mohammad Rizwan पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज पैर से उठा रहे हैं। वीडियो को देखकर यह बता पाना मुश्किल है कि यह कब का है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज (PAK VS ENG) के दौरान का हो सकता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि रिजवान फैंस की ओर से फेंके जा रहे सामान पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इसी क्रम में उनके पास पाकिस्तान का झंडा भी फेंका जाता है और इसके बाद Mohammad Rizwan पाकिस्तान के कौमी परचम को पैर से ऊपर कर रहे हैं। इस घटना के बाद लोग काफी गुस्से में हैं और रिजवान पर काफी गुस्सा निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के हीरो कहे जाने वाले रिजवान लोगों की नजर में विलेन बन गए हैं।

IND vs SA: अफ्रीका के पेस अटैक के लिए Team India तैयार.. जीत से शुरुआत की उम्मीद

खेल से दिल जीता लेकिन हरकतों से किया निराश

एक ओर रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भी उन्होंने टीम के लिए दमदार खेल दिखाया। रिजवान एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इतना ही नहीं इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी Mohammad Rizwan का नाम सबसे ऊपर है। रिजवान इस (PAK VS ENG) सीरीज में भी बहुत अच्छी फॉर्म में है, उन्होंने अभी तक चार मैचों में 141.57 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं, तीन हाफ सेंचुरी लगाई हैं। लेकिन, ताजा वायरल हुए वीडियो के बाद पाक प्रशंसक अब उन्हें विलेन की तरह देखने लगे हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply