Home Cricket IPL 2021: अब ऐसी होगी धोनी और विराट की टीम

IPL 2021: अब ऐसी होगी धोनी और विराट की टीम

0
IPL 2021 final squad of csk and rcb virat kohli ms dhoni Latest Sports News in Hindi

चेन्नई। IPL 2021 की नीलामी में जिन दो टीमों में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है, उनमें विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली Chennai Super Kings (CSK) हैं। जहां आरसीबी ने आईपीएल नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 6 नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया है।

RCB ने IPL 2021 से पहले 11 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन टीम ने नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल, काइली जेमिसन और डेन क्रिस्टियन जैसे खिलाड़ियों को खरीदा भी है। ताकि टीम का संतुलन बना रहे। इसी तरह से सीएसके ने भी मैक्सवेल को खरीदने की कोशिश की लेकिन इसमें आरसीबी बाजी मार ले गई। सीएसके ने कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रूपए में खरीदा। इस तरह गौरम IPL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

CSK द्वारा IPL 2021 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी-

मोइन अली- 7 करोड़

के गौतम- 9.25 करोड़

चेतेश्वर पुजारा- 50 लाख

हरिशंकर रेड्डी- 20 लाख

भगत वर्मा- 20 लाख

सी हरि निशांत- 20 लाख

Vivo ही होगा IPL 2021 का टाइटर स्पाॅन्सर

IPL 2021 के लिए CSK की पूरी टीम-

एम एस धौनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फॉफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, करन शर्मा, लुंगी नगीडी, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कुर्रन, जोस हेजलवुड, साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

IPL 2021: के. गौतम ने बनाया रिकॉर्ड, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2021 नीलामी में RCB द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी-

ग्लेन मैक्सवेल –14.25 करोड़

सचिन बेबी – 20 लाख

रजत पाटिदार – 20 लाख

मो. अजरुद्दीन – 20 लाख

काइली जेमिसन –15 करोड़

डेनियल क्रिस्टियन – 4.8 करोड़

सुयेश प्रभूदेसाई – 20 लाख

केएल भरत – 20 लाख

IPL2021: सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL 2021 के लिए RCB की टीम-

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्रा चहल, देवदत्त पडीक्कल, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, केन रिचर्डसन, एडम जैंपा, जोस फिलिप, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटिदार, मो. अजरुद्दीन, काइली जेमिसन, डेेनियल क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयेश प्रभूदेसाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version