IND vs SA : भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज से बदलेंगे WTC प्वाइंट टेबल के समीकरण

635
Advertisement

कोलकाता। IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की अहम सीरीज शुक्रवार से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगी। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

वर्तमान में टीम इंडिया तीसरे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। अगर कोई भी टीम यह IND vs SA सीरीज 2-0 के अंतर से जीतती है, तो वह टॉप-2 में पहुंच सकती है। वहीं, हारने वाली टीम के लिए खतरा यह है कि वह टॉप-5 की रैंकिंग से भी बाहर हो सकती है।

IND vs SA : शुभमन गिल ने टाला शमी की वापसी पर सवाल, कहा-चयनकर्ता देंगे जवाब

🏆 चैंपियन टीम से छह साल बाद घरेलू टक्कर

दक्षिण अफ्रीका इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता है। टीम ने इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था। खिताब जीतने के बाद अफ्रीकी टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की और पाकिस्तान के दौरे पर 1-1 से सीरीज ड्रॉ खेली।

अब प्रोटियाज टीम छह साल बाद भारतीय सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। पिछली बार 2019 में जब दोनों टीमें भारत में आमने-सामने हुई थीं, तब भारत ने मेहमान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

PAK vs SL: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को धमकाया, आज का मुकाबला रद्द; सीरीज रिशेड्यूल

2-0 से जीता तो दूसरे पर पहुंचेगा भारत

भारत की अब WTC में 4 सीरीज बची है। साउथ अफ्रीका के बाद टीम 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 2-2 टेस्ट की सीरीज होगी। IND vs SA सीरीज के नतीजों से भारत के पॉइंट्स कितने होंगे, नीचे जानते हैं…

  • 2-0 से जीते: भारत 70.37% पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पहुंचेगा।
  • 1-0 से जीते: भारत 62.96% पॉइंट्स के साथ नंबर-3 पर ही रहेगा।
  • 1-1 से ड्रॉ: भारत 59.26% पॉइंट्स के साथ नंबर-3 पर रहेगा।
  • 0-0 से ड्रॉ: भारत 55.56% पॉइंट्स के साथ नंबर-3 पर रहेगा।
  • 0-1 से हारे: भारत 51.85% पॉइंट्स के साथ नंबर-4 पर खिसकेगा।
  • 0-2 से हारे: भारत 48.15% पॉइंट्स के साथ नंबर-5 पर खिसकेगा।

Share this…