Home Cricket Cricket : जानिए, गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने क्यों...

Cricket : जानिए, गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने क्यों रोका

0

नई दिल्ली। अपने दोस्तों के साथ गोवा जा रहे भारतीय क्रिकेट (Cricket)टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जैसे ही भाया कोल्हापुर रोड से निकले तो पुलिस ने उन्हें अंबोली में ही रोक दिया। क्योंकि उनके पास यात्रा करने के लिए जरूरी ई-पास नहीं थे। इसके बाद ई-पास की क्लियरेंस के बाद ही उन्हें गोवा के लिए जाने दिया गया।

ICC का प्लान : 2024 T20 World Cup में खेलेंगी 20 टीमें !!

यह था पूरा मामला  

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने पुलिस से अनुरोध किया कि, उन्हें जाने दिया जाए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। दरअसल इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन है और यात्रा करने के लिए ई-पास को अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मना किए जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने ई-पास के लिए अपने मोबाइल के माध्यम से आवेदन किया और एक घंटे के बाद उन्हें इसके लिए क्लियरेंस मिली और फिर वो गोवा के लिए रवाना हुए।

CORONA: इंग्लैंड से लोगों की मदद कर रहे हनुमा विहारी

इसलिए बनाया पृथ्वी ने गोवा का प्लान 

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ इन दिनों पूरी तरह से फ्री हैं। IPL 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और इस लीग को कोविड-19 महामारी की वजह से बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में पृथ्वी शॉ ने अपने दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया।

IPL टीम RR के मालिक ने कहा, अब टूर्नामेंट के बाकी मैच कराना मुश्किल

इसलिए नहीं हुआ था पृथ्वी का टेस्ट टीम में चयन 

बता दें कि, पृथ्वी शॉ ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 से ज्यादा रन बनाए थे और इसके बाद IPL में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।  लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया। कुछ दिन पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक उनको BCCI ने कहा था कि, वो पहले अपने वजन कुछ कम करें। उनके सामने रिषभ पंत का उदाहरण भी दिया गया और कहा गया कि, जब वो वापसी कर सकते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। बोर्ड के एक सूत्र के मुताबिक उन्हें एक अच्छे सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिलती है, लेकिन फिर वो रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version