Home sports Celebrity श्रेयस अय्यर ने खरीदी ढाई करोड़ की Mercedes-AMG G63 कार, कैसे हैं...

श्रेयस अय्यर ने खरीदी ढाई करोड़ की Mercedes-AMG G63 कार, कैसे हैं फीचर्स

0
Shreyas Iyer bought a Mercedes-AMG G63 car worth 2.5 crores, know the features sports breaking news today

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हाल ही में Mercedes-AMG G63 कार खरीदी। यह एक लग्जरी कार है जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। जानकारी के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए चुना गया है, जिसकी खुशी में श्रेयस ने यह लग्जरी कार खरीदी है। कार की बात करें तो भारत में जी-क्लास का यह पहला AMG वर्जन है और AMG-ट्यून्ड G-Wagen मॉडल पर आधारित है।

Commonwealth Games: भारतीय बॉक्सिंग टीम घोषित, शिवा, सुमित और हसीमुद्दीन शामिल

फीचर्स: मर्सिडीज-AMG G63 के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें AMG-ट्यून्ड G-Wagen वर्जन के बाकी मॉडल की तरह ही लुक दिया गया है। बता दें कि AMG-ट्यून्ड G-Wagen अपने पारंपरिक एसयूवी डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स के फ्यूजन के लिए जाना जाता है। मर्सिडीज-AMG G63 SUV साइज में 101mm लंबी, 121mm चौड़ी और 40mm ऊंची है। इसके बाहरी लुक में ऑल-राउंड LED हेडलैंप क्लस्टर, राउंड DRLs, नई फ्रंट ग्रिल के साथ वर्टिकल स्लॉट्स और AMG बंपर के साथ मैट इरिडियम सिल्वर में बड़े साइड के एयर इनलेट्स फिनिश्ड को दिया गया है। वहीं, इसमें साइड एग्जॉस्ट के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स और 22-इंच रिम्स के साथ रेड फिनिश्ड में ब्रेक कैपिलर्स भी हैं। नए लुक में क्रोम ट्रीटमेंट और AMG बैजिंग दी गई है।

Team India में नहीं मिली जगह, IPL का प्रदर्शन संजू सैमसन के नहीं आया काम

इंजन: मर्सिडीज-AMG G63 को भारत में कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU)के रूप में लाया जाता है। इसमें 4 लीटर V8 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है, जो 6000rpm पर 577bhp की पावर और 2500 से 3500rpm पर 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कर को 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 4.5 सेकंड़ का वक्त लगता है। वहीं, इस कार की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है। ट्रांसमिशन के लिए इस कार के इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिकगियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version