Home sports Boxing AIBA World Boxing Championship: रोहित ने जीन को 5-0 से दी...

AIBA World Boxing Championship: रोहित ने जीन को 5-0 से दी शिकस्त

0

नई दिल्ली। रोहित मोर (57 किग्रा) ने एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (AIBA World Boxing Championship) में जीत के साथ शुरुआत की। पहली बार प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेल रहे रोहित ने इक्वाडोर के जीन सेइसेडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दी।

T20 World Cup 2021: शमी को कहे अपशब्द, Facebook ने लिया कड़ा एक्शन

शिव थापा आज से शुरु करेंगे अपना अभियान

AIBA World Boxing Championship में पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को कीनिया के विक्टर ओ नियाडेरा के खिलाफ करेंगे। थापा के अलावा एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (51 किग्रा) का सामना किर्गीस्तान के अजात उसेनालीव से तो पहली बार खेल रहे गोविंद सहानी (48 किग्रा) की टक्कर इक्वाडोर के बिली जोओ ओर्तिज से होगी।

T20 World Cup 2021: स्कॉटलैंड पर जीत में अफगानिस्तान ने बना डाले ये रिकॉर्ड

नरेंदर का मुकाबला ओस्कर सफारियान से 

AIBA World Boxing Championship में नरेंदर (प्लस 92 किग्रा) पोलैंड के ओस्कर सफारियान से खेलेंगे। एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) और सचिन  कुमार (80 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है।

T20 World Cup 2021, WI vs SA: जो हारा उसका आगे का सफर मुश्किल

सेमीफाइनल में पहुंचीं मंजू रानी और निकहत जरीन 

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन (52 किग्रा) राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप (National Women’s Boxing Championship) के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की ओर से खेल रही मंजू ने पंजाब की मीनाक्षी को 5-0 परास्त किया। वहीं  तेलंगाना की जरीन ने असम की बासुमैत्री को इसी अंतर से मात दी।

कलाइवनी ने ज्योतिका को दी करारी शिकस्त

National Women’s Boxing Championship में तमिलनाडु की कलाइवनी (48 किग्रा) ने हिमाचल की ज्योतिका को 5-0 से मात दी। असम की जमुना बोरो (54 किग्रा) ने उत्तराखंड की गायत्री कासन्याल को 5-0 से हाया। आरएसपीबी की शिक्षा (54 किग्रा) ने गत युवा विश्व चैंपियन मणिपुर की बेबीरोजिसाना नाओरेन को इसी अंतर से हरा दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version