Neeraj Chopra : 8 साल बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी करेंगे नीरज, सत्र के पहले खिताब का इंतजार

673
Advertisement

नई दिल्ली। Neeraj Chopra : दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में उतरेंगे। यहां उनका मुकाबला जूलियन वेबर से होगा। इस टूर्नामेंट में Neeraj Chopra की नजरें सत्र के अपने पहले खिताब पर भी होंगी। वेबर ने हाल ही में दोहरा डायमंड लीग में नीरज को हराया। था। लिहाजा यहां दोनों के बीच एक बार फिर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा डायमंड लीग के दूसरे चरण में नीरज की टक्कर दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से भी होगी। यहां जेवलिन थ्रो के इवेंट में कुल आठ दावेदार होंगे जिनमें पांच 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं।

SL vs BAN: पूरे बांग्लादेश पर अकेले भारी निसंका, तीसरे दिन श्रीलंका की मजबूत वापसी

वेबर से हिसाब चुकाएंगे Neeraj Chopra

वेबर ने गत 16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज को हराया था। नीरज चोपड़ा ने यहां 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था लेकिन वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

IND vs ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ही हो गया चोटिल!

8 साल बाद पेरिस डायमंड लीग मे उतरेंगे

पेरिस डायमंड लीग में Neeraj Chopra 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार नीरज 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैंपियन के तौर पर उतरे थे। उस समय उन्होंने टूर्नामेंट में 5वां स्थान हासिल किया था। पिछले साल पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में व्यस्त नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था। लिहाजा इस बार उन्हें पेरिस में अच्छे प्रदर्शन के साथ खिताब जीतने की उम्मीद रहेगी।

Athletics : सीनियर स्टेट एथलेटिक्स में जयपुर के शक्ति ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, लम्बी दूरी में चूरू का दबदबा

नीरज का आगामी टूर्नामेंट्स का शेड्यूल

पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलेंगे।

Share this…