Home Asian Games Asian Games 2023: ये है भारत का 7वें दिन का शेड्यूल, एक्शन...

Asian Games 2023: ये है भारत का 7वें दिन का शेड्यूल, एक्शन में दिखेंगी चानू-लवलीना

0
Asian Games 2023 Day 7 Full Schedule, Mirabai Chanu-Lovlina borgohain will be seen in action, medal telly, gold medal

हांगझोऊ। Asian Games 2023: ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2023 में आज एक्शन में होंगी। चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में सातवें दिन चानू महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगी। महिलाओं के 55 किग्रा में बिंद्यारानी देवी भी एक्शन में होंगी। मीराबाई चानू 30 सितंबर को हांगझोऊ में प्रतिस्पर्धा करने वालीं भारत के लिए एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता नहीं होंगी बल्कि टोक्यो 2020 की कांस्य विजेता लवलीना बोरगोहेन महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में अपने मुक्केबाजी अभियान की शुरुआत करेंगी।

इसके अलावा टेनिस मिश्रित युगल फाइनल में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले भी एक्शन में होंगे, जबकि स्क्वैश में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस बीच, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में कोरिया का सामना करेगी।

Asian Games 2023 में भारत का शेड्यूल: 30 सितंबर
3×3 बास्केटबॉल

क्वार्टरफाइनल के लिए पुरुष क्वालिफिकेशन: भारत बनाम ईरान – सुबह 10:55 बजे
क्वार्टरफाइनल में महिला क्वालिफिकेशन: भारत बनाम मलेशिया – दोपहर 1:00 बजे
पुरुष क्वार्टरफाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) – दोपहर 3:30 बजे
महिला क्वार्टरफाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) – दोपहर 3:30 बजे

एथलेटिक्स

महिला हेप्टाथलॉन इवेंट (स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा) – सुबह 6:30 बजे
पुरुष लंबी कूद क्वालीफाइंग ग्रुप ए और बी (मुरली श्रीशंकर, जेस्विन एल्ड्रिन) – सुबह 6:35 बजे
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ हीट (ज्योति याराजी, निथ्या रामराज) – सुबह 6:30 बजे
पुरुष 1500 मीटर राउंड 1 हीट (अजय कुमार सरोज, जिन्सन जॉनसन) – सुबह 7:05 बजे
महिला 400 मीटर फाइनल (ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा) – शाम 5:30 बजे
पुरुष 400 मीटर फाइनल (मुहम्मद अजमल) – शाम 5:40 बजे
पुरुष 10,000 मीटर फाइनल (कार्तिक कुमार, गुलवीर सिंह) – शाम 5:50 बजे

Asian Games 2023: शूटिंग से आया एक और रजत, स्कवैश में कांस्य से करना पड़ा संतोष; भारत के कुल 32 मेडल

कुराश

मेडल इवेंट: पुरुष -66 किग्रा (केशव) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल इवेंट सुबह 11:30 बजे से शुरू)
मेडल इवेंट: महिला -52 किग्रा (पिंकी बलहारा, सुचिका तरियाल) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल इवेंट सुबह 11:30 बजे से)

रोलर स्केटिंग

पदक स्पर्धा: महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस फाइनल (हीरल साधु, आरती कस्तूरी राज) – सुबह 6:30 बजे
पदक स्पर्धा: पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस फाइनल (आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत राहुल कांबले) – सुबह 7:05 बजे

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाका, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता 8वां स्वर्ण और 10वां रजत

Asian Games 2023: शूटिंग

पदक स्पर्धा: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन राउंड और पदक मैच (दिव्या टीएस, सरबजोत सिंह) – सुबह 6:30 बजे
पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम स्टेज 1 (क्यनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, जोरावर सिंह संधू) – सुबह 6:30 बजे से
महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम स्टेज 1 (राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक) – सुबह 6:30 बजे

स्क्वैश

पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 1:00 बजे से

Asian Games 2023: शूटिंग में विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता 7वां गोल्ड, लड़कियों को सिल्वर

बॉक्सिंग

महिला 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रीति (भारत) बनाम ज़ैना शेकेरबेकोवा (कजाकिस्तान) – सुबह 11:30 बजे
महिला 75 किग्रा क्वार्टरफाइनल: लवलीना बोरगोहेन (भारत) बनाम सुयेओन सियोंग (कोरिया) – दोपहर 12:15 बजे
पुरुष 57 किग्रा राउंड ऑफ 16: सचिन सिवाच (भारत) बनाम अबुकुथैला तुर्की (कुवैत) – दोपहर 1:00 बजे
पुरुष +92 किग्रा क्वार्टरफाइनल: नरेंद्र (भारत) बनाम रमज़ानपुरडेलावर इमान (ईरान) – दोपहर 2:15 बजे
पुरुष 71 किग्रा क्वार्टरफाइनल: निशांत देव (भारत) बनाम ओकाज़ावा सेवोनरेट्स क्विंसी मेन्सा (जापान) – शाम 6:30 बजे

बैडमिंटन

पुरुष टीम सेमीफाइनल (एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन): भारत बनाम रिपब्लिक ऑफ कोरिया – दोपहर 2:30 बजे

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे

कैनोइंग

एक से अधिक स्प्रिंट रेस हीट और सेमीफाइनल (एक से ज्यादा एथलीट) – सुबह 7:00 बजे

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 2 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे
महिला टीम राउंड 2 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे

NZ vs PAK Warm-Up Match: कीवी बल्लेबाजों के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से दी करारी शिकस्त

डाइविंग

पुरुषों का सिंक्रोनाइज़्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल (लंदन सिंह हेमाम, सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) – शाम 5:00 बजे

Asian Games 2023: इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) – सुबह 5:30 बजे

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 3 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 3 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे

हैंडबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप बी: भारत बनाम नेपाल – सुबह 11:30 बजे

हॉकी

प्रिलिमिनरी राउंड पुरुष पूल ए: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 6:15 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल (मानुष शाह/मानव ठक्कर) – सुबह 9:30 बजे से
महिला एकल क्वार्टरफाइनल (मनिका बत्रा) – सुबह 9:30 बजे
महिला युगल क्वार्टरफाइनल (श्रीजा अकुला/दीया चितले और सुतीर्था/अहिका मुखर्जी) – दोपहर 1:30 बजे से

BAN vs SL Warm-Up Match: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया; तनजिद, लिटन और मेहदी हसन ने जड़े अर्धशतक

टेनिस

मिश्रित युगल सेमीफाइनल: रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले (भारत) बनाम एन-शुओ लियांग/त्सुंग-हाओ हुआंग (टीपीई) – सुबह 9:30 बजे के बाद

वालीबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड पूल ए: भारत बनाम कोरिया – सुबह 8:00 बजे

Asian Games 2023: भारोत्तोलन

महिला 49 किग्रा (मीराबाई चानू) – सुबह 6:30 बजे से (फाइनल ग्रुप दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा)
महिला 55 किग्रा (बिंद्यारानी देवी) – सुबह 6:30 बजे से (फाइनल ग्रुप शाम 4:30 बजे शुरू होगा)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version