Home sports Tennis टेबल टेनिस फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं Manika Batra

टेबल टेनिस फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं Manika Batra

0

नई दिल्ली। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच चुकी हैं। मनिका ने एशियन चैंपियनशिप न चुने जाने के बाद TTFI के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की थी। उनकी इस याचिका पर केंद्र सरकार के वकील से दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले की जानकारी देने को भी कहा है। मनिका के इस मामले पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी।

Durand Cup : क्वार्टर फाइनल में पहुंची गोकुलम केरल और आर्मी रेड की टीमें

यह है पूरा मामला 

Manika Batra और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के बीच टोक्यो ओलंपिक से विवाद चला आ रहा है। ओलंपिक में वह महिला टेबल टेनिस स्पर्धा के तीसरे राउंड में पहुंची थीं। वह यह करिश्मा करने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। बीते कुछ वर्षों में मनिका ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फेडरेशन के साथ उनके रिश्तों में खटास रही।

National Boxing Championships: हरियाणा के सचिन ने राजस्थान के जितेंद्र को दी मात

राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं हुई थीं Manika Batra

टेबल टेनिस फेडरेशन ने हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के लिेए टीम का ऐलान किया था। इस टीम में मनिका का नाम शामिल नहीं था। इस फैसले से वह काफी नाराज थीं। इसीलिए उन्होंने फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट जाने का फैसला किया और याचिका दायर की। वहीं इस मामले में फेडरेशन का कहना है कि मनिका ने सोनीपत में नेशनल कैंप में हिस्सा नहीं लिया था जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। फेडरेशन ने पहले ही आगाह किया था कि सभी खिलाड़ियों को कैंप में हिस्सा लेना अनिवार्य था।

IPL 2021 के बाद विराट कोहली RCB की कप्तानी भी छोड़ेंगे

28 सितंबर से शुरू होगी एशियन चैपियनशिप

एशियन चैंपियनशिप का आयोजन इस बार दोहा में किया गया है। जिसकी शुरुआत 28 सितंबर से होगी। विश्व की 56वें नंबर की खिलाड़ी Manika Batra की गैरमौजूदगी में 97वीं रैंक की सुतीर्थ मुखर्जी महिला टीम की कमान संभालेंगी जबकि पुरुष टीम की कमान मानव ठक्कर के हाथ में होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version