CWG 2022 Live: पुरुष लॉन बॉल टीम को सिल्वर, बॉक्सिंग में निकहत फाइनल में, जैस्मीन को कांस्य

926
Advertisement

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत को तीसरा सिल्वर मैडल मिला है। लॉन बॉल में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने रजत पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। उत्तरी आयरैंड की टीम ने यह मुकाबला 18-5 से जीता। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया।

इसके अलावा CWG 2022 बॉक्सिंग रिंग से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। विश्व चैंपियनशिप की गोल्ड मैडलिस्ट भारत की स्टार बॉक्सर निकहत जरीन ने महिलाओं के 48-50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में निकहत ने इंग्लैंड की सवनाह को 5-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी बॉक्सर हैं।

जैस्मीन लंबोरिया सेमीफाइनल हारीं, कांस्य पदक जीता

बॉक्सिंग में महिलाओं के 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ेगा। रिचर्डस ने 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि पहले राउंड से ही रिचर्डसन ने हमलावर रूख अपनाया हुआ था लेकिन जैस्मीन ने मौके पर अच्छे पंच लगाए। हालांकि ये पंच रिचर्डसन के हमलों को नाकाम करने में अंततः असफल रहे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply