TNPL 2023: टी20 के इतिहास में हुआ पहली बार, आखिरी एक गेंद पर बने 18 रन

572
Advertisement

चेन्नई। TNPL 2023: एक ओवर में जब 6 छक्के लगे तो सोचने लगे इससे ऊपर क्या? आखिरी ओवर में जब रिंकू सिंह को 30 रन भी आसानी से चेज करते देखा तो सोचा ये तो कमाल ही हो गया? हालांकि, कई बार तो आखिरी गेंद पर एक रन भी नहीं बने। लेकिन, अब एक ऐसा वाकया सामने आया है, जहां बल्लेबाज ने लास्ट बॉल पर पूरे 18 रन फोड़ दिए हैं। अब सवाल है कि ये टी20 का गेम अभी और कितने रंग दिखाएगा? जिस पर 18 रन बने हैं, उसे टी20 इतिहास की सबसे महंगी आखिरी गेंद के तौर पर आंका जा रहा है। यह कमाल हुआ है टीएनपीएल के रोमांचक मैच में।

TNPL में अश्विन की सैलेरी महज 10 लाख, लेकिन इस लीग के लिए करोड़ों ठुकराने को तैयार

1 गेंद पर 18 रन बनने की पूरी कहानी

TNPL 2023 के इस मैच में इनिंग की आखिरी गेंद पर 18 रन बन कैसे गए अब जरा वो जान लीजिए। हुआ ये कि गेंदबाज अभिषेक तंवर ने जब ये ओवर डाला तो गेंद ने स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज संजय यादव के स्टंप उड़ा दिए। तंवर इसका जश्न भी मनाने लगे लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल दे दिया। नो बॉल मतलब फ्री हिट, जिस पर संजय यादव ने छक्का जड़ दिया। लेकिन, हैरानी की बात ये कि गेंद फिर से नो बॉल निकली।

Rohit Sharma: बड़ा खुलासा, रोहित शर्मा कभी बनना ही नहीं चाहते थे टेस्ट टीम के कप्तान!

तीन नो बॉल और एक वाइड, रन लुटाए जमकर

TNPL 2023 के इस मैच में अभी तक 8 रन दे चुके अभिषेक तंवर ने एक और कोशिश की। इस बार बल्लेबाज ने 2 रन लिए। लेकिन गेंद फिर से नो बॉल। हालांकि, आखिरी गेंद को डालने के अगले प्रयास में कुछ नया दिखा। गेंद नो बॉल ना होकर वाइड हो गई। लेकिन एक्स्ट्रा के रन फिर भी मिले। अब तक 12 रन गेंदबाज ने दे दिए थे लेकिन वो आखिरी लीगल गेंद नहीं डाल पाया था। फाइनली वो मौका आया जब आखिरी गेंद सही से पड़ी लेकिन निगाहें जमाए संजय यादव ने उस पर भी छक्का जड़ दिया और इस तरह इनिंग की आखिरी गेंद पर 18 रन बन गए। मतलब 3 नो बॉल और 1 वाइड का खामियाजा गेंदबाज को 18 रन देकर चुकाना पड़ा।

World Cup Qualifier 2023: सभी देशों ने की अपनी टीमों की घोषणा, टूर्नामेंट में पहली बार DRS का प्रयोग

आखिरी गेंद पर 18 रन बनाने वाली टीम 52 रन से जीती

बता दें कि TNPL 2023 में ये मुकाबला चेपॉक सुपर गिल्स और सलेम स्पार्टन्स की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में चेपॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 217 रन बनाए। इसमें आखिरी गेंद पर 18 रन लूटने वाले संजय यादव ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन जड़े। वहीं 218 रन का पीछा करते हुए सलेम स्पार्टन्स सिर्फ 169 रन ही बना सकी और 52 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply