Women’s Asian Champions Trophy: भारत ने चीन को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, आज जापान से मुकाबला

0
80
Women’s Asian Champions Trophy india beat china by 2-1 in a thrilling match, will face japan today

रांची। Women’s Asian Champions Trophy: दीपिका और सलीमा टेटे के गोल के दम पर भारत ने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) में चीन को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को 7-1 और फिर मलेशिया को 5-0 से रौंदने वाली भारतीय टीम को टूर्नामेंट में पहली बार कड़ी टक्कर मिली। भारत के लिए दीपिका ने 15वें जबकि अनुभवी सलीमा ने 26वें मिनट में गोल किया। चीन के लिए एकमात्र गोल जियाकि झोंग ने 41वें मिनट में किया।

World Cup 2023: हार्दिक की वापसी के बाद भी टीम में रहेंगे सूर्यकुमार, इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दागकर बनाया दबाव

भारतीय टीम ने Women’s Asian Champions Trophy के इस मैच में खेल के पहले क्वार्टर में ही गोल करके चीन की टीम को दबाव में डाल दिया। भारतीय खिलाडिय़ों ने अपनी पहली दो जीत की लय को जारी रखते हुए शानदार खेल का मुजाहिरा किया। भारत की ओर से खेल का पहला गोल दीपिका ने किया। पहले क्वार्टर के अंत से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ी जर्सी नंबर 55 ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके अलावा खेल के पहले क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरो ने भी चीन के आक्रामक खेल के खिलाफ शानदार डिफेंस दिखाते हुए स्कोर नहीं करने दिया।

World Cup 2023: अफगानिस्तान की जीत ने बदली अंकतालिका, पाक-श्रीलंका को तगड़ा नुकसान

दूसरा क्वार्टर भी भारत के नाम रहा, तीसरे में चीन ने दागा गोल

खेल का दूसरा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम ही रहा। चीन की टीम अपने पहले गोल की तलाश में जुटी रही और इस बीच भारत ने एक और गोल कर स्कोर में इजाफा कर लिया। भारतीय टीम की ओर से दूसरा गोल सलिमा टेटे ने किया। Women’s Asian Champions Trophy के इस मैच के 26वें मिनट में सलिमा ने फील्ड गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। इस गोल के साथ ही चीन की टीम पर और दबाव बढ़ गया। खेल का तीसरा क्वार्टर चीन के नाम रहा। मैच के 41वें मिनट में चीनी खिलाड़ी झोंग ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर अपनी टीम का खाता खोल दिया।

World Cup 2023: अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

आज डिफेंडिंग चैम्पियन जापान से होगा मुकाबला

चीन की टीम में मैच बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें दूसरा गोल नहीं करने दिया। इस तरह से खेल का चौथा क्वार्टर गोलरहित रहा। इस मैच को भारत ने 2-1 से जीत कर Women’s Asian Champions Trophy में जीत की हैट्रिक लगा दी। भारत और चीन के बीच अभी तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं चीन को 10 मैचों में सफलता मिली है। जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। आपको बता दें भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में 9 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। भारत का अगला मैच आज डिफेंडिंग चैंपियन जापान से होगा।

World Cup 2023: बुमराह ने कुंबले को पछाड़ा, शमी इतिहास रचने की कगार पर

इधर, भारतीय जूनियर टीम न्यूजीलैंड को हराकर जोहोर कप सेमीफाइनल में

Women’s Asian Champions Trophy में महिला टीम के शानदार प्रदर्शन के बीच पुरुष जूनियर टीम भी दम दिखा रही है। अमनदीप लाकड़ा की हैट्रिक और अरुण साहनी के दोहरे प्रहार की मदद से भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 6-2 को हरा कर 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए अमनदीप लाकड़ा और अरुण साहनी के अलावा पूवन्ना चंदूरा बॉबी ने स्कोरशीट पर जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ल्यूक एल्ड्रेड ने दो गोल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here