CWG 2022 Weightlifting: लवप्रीत ने जीता ब्रॉन्ज मैडल, भारत को 14वां पदक

0
264
CWG 2022 Weightlifting Lovepreet singh won Bronze medal for in India in Commonwealth Games

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मैडल जीता है। 109 किलो की वेट कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करने उतरे लवप्रीत सिंह ने ओवर ऑल 355 किलो का वजन उठाकर देश को एक और मैडल दिलवाया । लवप्रीत ने स्नैच में 163 किलो और क्लीन एंड जर्क में 192 किलो वजन उठाया। सबसे अहम बात यह रही कि लवप्रीत के सभी 6 प्रयास सफल रहे। कैमरून के वेटलिफ्टर जूनियर गाद्जा ने गोल्ड और समोआ के जैक ओपिलोगी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

CWG 2022: ऐसे तय किया पदक का सफर
स्नैच
– पहले प्रयास में लवप्रीत ने 157 किग्रा वजन उठाया। इसके साथ ही वो स्वर्ण पदक के दावेदार बन गए।
– दसरे प्रयास में लवप्रीत सिंह ने 161 किग्रा वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में उन्होंने 163 किग्रा वजन उठाया। स्नैच में वो सबसे ज्यादा वजन उठाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उनके अलावा कनाडा के वेटलिफ्टर ने 163 और समोआ के वेटलिफ्टर जैक ओपिलोगी ने 164 किग्रा वजन उठाया।

CWG 2022: आज सौरव घोषाल दिला सकते हैं स्क्वैश में कांस्य पदक, रात 9.30 बजे मैच

क्लीन एंड जर्क
– क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में लवप्रीत सिंह ने 185 किग्रा भार उठाया।
– क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में उन्होंने 189 किग्रा भार उठाया।
– क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास लवप्रीत ने 192 किलो वजन उठाया।

CWG 2022: क्या भारत तोड़ पाएगा 2018 Commonwealth Games का रिकॉर्ड

CWG 2022: में मैडल इवेंट के छठे दिन भारत का शिड्यूल

एथलेटिक्स
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12.35 पर)

मुक्केबाजी
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4.45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से)

66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12.45 से)

पुरूष
54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5.45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

क्रिकेट
महिला टी-20 भारत बनाम बारबाडोस

CWG 2022: हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3.30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6.30 से)

Asia Cup क्रिकेट का शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2.30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2.30 से)

लॉन बॉल्स
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7.30 और रात 10.30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7.30से)

CWG 2022: भारत ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल, बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक

स्क्वाश

पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3.30 से)

भारोत्तोलन

लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6.30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here