CWG 2022 Weightlifting: आखिरी पलों में पदक से चूके अजय सिंह, चौथे स्थान पर रहे

0
347
CWG 2022 Weightlifting final 81 kg weight category Ajay singh of India is competing sports breaking news today

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर अजय सिंह 81 किलो वेट कैटेगरी में पदक से चूक गए। अजय ने ओवर ऑल इस वेट कैटेगरी में कुल 319 किलो वजन उठाकर देश को वेटलिफ्टिंग में पदक दिलाने का प्रयास किया लेकिन आखिरी प्रयास विफल होने के कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अजय ने स्नैच में 143 और क्लीन एंड जर्क में 176 किलो वजन उठाया। इस वेट कैटेगरी का गोल्ड मैडल इंग्लैंड के क्रिस मरे और सिल्वर मैडल ऑस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस को मिला। जबकि कनाडा के निकोलस ने किग्रा के साथ ब्रॉन्ज मैडल हांसिल किया।

CWG 2022: लॉन बॉल में भारत का सिल्वर पक्का, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

अजय ने ऐसे तय किया सफर
स्नैच
– अजय सिंह ने पहले प्रयास में 137 किलो वजन उठाया।
– अजय सिंह ने दूसरे प्रयास में 140 किलो वजन उठाया।
– अपने तीसरे प्रयास में अजय सिंह ने 143 किलो वजन उठाया।

क्लीन एंड जर्क
– पहले प्रयास में अजय सिंह ने 172 किलो वजन उठाया।
– दूसरे प्रयास में अजय सिंह ने 176 किलो वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में अजय सिंह ने 180 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गए।

स्नैच में अजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 137 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में अजय ने 140 किलो वजन उठाया और तीसरे प्रयास में 143 किलो वजन उठाया। इस तरह स्नैच राउंड में उनका स्कोर 143 किग्रा रहा। स्नैच में इंग्लैंड के क्रिस मरे 144 किग्रा के साथ पहले स्थान पर रहे। भारत के अजय सिंह और ऑस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस 143-143 किग्रा भार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। जबकि कनाडा के निकोलस 140 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट का आज चौथा दिन

CWG 2022 Day 4: कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारत को दोहरे गोल्ड मैडल मिले और आज भी उसी सुनहरी कामयाबी की पूरी उम्मीद है। भारत अभी तक 3 गोल्ड सहित 6 मैडल जीत चुका है और मैडल टैली में अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के सभी मैडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं। आज भारत के कई मजबूत खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदक की दौड़ में शामिल होंगे। सोमवार (CWG 2022 Day 4) को श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में उतरेंगे। पूरा देश उनसे मेडल की उम्मीद कर रहा होगा। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी मैदान पर मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेंगे।

CWG 2022 Weightlifting: अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया

इन खेलों में भारत आज पेश करेगा दावेदारी

दोपहर 2 बजे से वेटलिफ्टिंग, मेंस 81 किलो ऑल ग्रुप्स कैटेगरी में अजय सिंह भारत की तरफ से गोल्ड की दावेदारी करते हुए नजर आएंगे। दोपहर 2ः30 बजे से जूडो मेन 66 किलो के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में जसलीन सिंह सैनी उतरेंगे। दोपहर 2ः30 बजे से जूडो मेन 60 किलो के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में भारत के विजय कुमार यादव दावेदारी पेश करेंगे। दोपहर 3ः39 बजे से एक्वेटिक्स स्वीमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 100 मीटर बटरफ्लाय हीट 6 में साजन प्रकाश मोर्चा संभालेंगे। रात 11 बजे वेटलिफ्टिंग के विमेंस 71 किलो ऑल ग्रुप्स में हरजिंदर कौर मोर्चा संभालेंगी। रात 12ः46 बजे से एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग, मेंस 50 मीटर फ्री स्टाइल एस7 फाइनल में निरंजन मुकुंदन एक्शन में दिखेंगे।

CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने की गोलों की बारिश, घाना को 11-0 से हराया

देखें चौथे दिन (CWG 2022 Day 4) का भारत का शेड्यूल…

तैराकी

पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6: साजन प्रकाश (दोपहर 3.51 बजे)

पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल: श्रीहरि नटराज (रात 1.07 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम सेमीफाइनल (रात 11.30 बजे से)

CWG 2022 Boxing: निकहत ने इतने मुक्के मारे कि रैफरी ने बीच में रोका मैच, विजेता घोषित किया

मुक्केबाजी

48 से 51 किलो अंतिम 16: अमित पंघाल (दोपहर 4 . 45)
54 से 57 किलो अंतिम 16: हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से)
75 से 80 किलो: आशीष कुमार (रात एक बजे से)

साइक्लिंग

महिला कीरेन पहला दौर: त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6.30 से)
पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग: नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 से)
पुरुषों का सौ मीटर टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो एल , डेविड बैकहम (रात 9.37 से)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल: मीनाक्षी (रात 9.37 से)

IND vs PAK T20: स्मृति मंधाना के धमाके में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 8 विकेट से पीटा

CWG 2022 Day 4: हॉकी
पुरुषों का पूल बी: भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से)

भारोत्तोलन
पुरुषों का 81 किलो: अजय सिंह (दोपहर दो बजे से)
महिलाओं का 71 किलो: हरजिंदर कौर (रात 11 बजे से)

जूडो
पुरुषों का 66 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 से)
पुरुषों का 60 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 से)
महिलाओं का 48 किलो क्वार्टर फाइनल: सुशीला देवी (दोपहर 2 . 30 से)
महिलाओं का 57 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: सुचिका टी (दोपहर 2 . 30 से)

स्क्वाश
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल: सुनयना कुरूविला (दोपहर 4 . 30 से)
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: जोशना चिनप्पा (शाम छह बजे से)
लॉन बॉल: महिला चार सेमीफाइनल (एक बजे से)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here