CWG 2022: मीराबाई चानू और लवलीना देंगी टक्कर, जानिए भारत का दूसरे दिन का शिड्यूल

0
270
CWG 2022 Tokyo Olympic Medalist Mirabai Chanu and Lovlina Borgohain will compete, 2nd day schedule of Indian Athletes

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन आज भारत के लिए गोल्ड की दो सबसे बड़ी दावेदार अपने-अपने इवेंट्स में उतरने जा रही हैं। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू’ और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन आज अपने-अपने इवेंट में उतरेंगी। दोनों ही टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता हैं। लिहाजा भारत को उनसे यहां (CWG 2022) उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता मीरा बाई चानू ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। लिहाजा भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि शनिवार को जब चानू सोलिहुल में नेशनल एग्जीबिशन सेंटर (एनईसी) में महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में शिरकत करेंगी तो अपना खिताब बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगी।

लवलीना आज से शुरू करेंगी अभियान

महिलाओं की 70 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी आज से CWG 2022 में अपना खिताबी अभियान शुरू करेंगी। लवलीना राउंड ऑफ 16 में कीवी बॉक्सर एरियन निकोलसन के खिलाफ उतरेंगी। पिछले कुछ दिनों में कई परेशानियों को झेलने के बाद लवलीना आज रिंग में होंगी। हालांकि टोक्यो के अपने प्रदर्शन को लवलीना बाद में बरकरार नहीं रख पाईं। लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि वो बर्मिंघम में भारत को पदक जरूर दिलाएंगी।

CWG 2022 Day 1 Live: बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को धोया, सिंधु भी जीतीं

राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) के दूसरे दिन भारत का शिड्यूल- शनिवार, 30 जुलाई (भारतीय समयानुसार)

वेटलिफ्टिंग

– पुरुषों का 55 किग्रा फाइनल (संकेत महादेव) – दोपहर 1ः30 बजे

– पुरुषों का 61 किग्रा फाइनल (गुरुराजा) – शाम 4ः15 बजे

– महिलाओं का 49 किग्रा फाइनल (मीराबाई चानू) – रात 8ः00 बजे

– महिला 55 किग्रा फाइनल (बिंद्यारानी देवी) – रात 12ः30 बजे

Commonwealth Games 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से रौंदा

हॉकी

– महिला पूल एः भारत बनाम वेल्स – रात 11ः30 बजे

CWG 2022: भारत के शिव थापा के मुक्कों से ढेर हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, 5-0 से हराया

बॉक्सिंग

– पुरुषों का 57 किग्रा, राउंड ऑफ 32ः मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम अमजोले डाययी (दक्षिण अफ्रीका) – शाम 5ः00 बजे

– महिलाओं का 70 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन (न्यूजीलैंड) – रात 12ः00 बजे (31 जुलाई)

– पुरुषों का 92 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः संजीत कुमार बनाम एटो लिउ (समोआ) – रात 1ः00 बजे (31 जुलाई)

CWG 2022: भारत की शानदार शुरूआत, टेबिल टेनिस में दक्षिण अफ्रीका से 3-0 से हराया

टेबल टेनिस

– महिला टीम, ग्रुप 2ः भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2ः00 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3ः भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4ः30

CWG 2022 t20 Cricket : रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हारा भारत

स्क्वैश

– स्क्वैश पुरुष एकल, राउंड ऑफ 32ः रामित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (जमैका) – शाम 5ः00 बजे

– महिला एकल, राउंड ऑफ 32ः जोशना चिनप्पा बनाम मेगन बेस्ट (बारबाडोस) – शाम 5ः45 बजे

– महिला एकल, राउंड ऑफ 32ः सुनयना कुरुविला बनाम आइफा अजमान (मलेशिया) – शाम 5ः45 बजे

– पुरुष एकल, राउंड ऑफ 32ः सौरव घोषाल बनाम शमील वकील (श्रीलंका) – शाम 6ः15 बजे

लॉन बाउल्स

– पुरुष ट्रिपल, सेक्शन एः भारत बनाम माल्टा – दोपहर 1ः00 बजे

– महिला एकल, सेक्शन बीः तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स) – दोपहर 1ः00 बजे

– पुरुष युगल, सेक्शन सीः भारत बनाम कुक आइलैंड्स – शाम 7ः30 बजे

– महिला टीम , सेक्शन डीः भारत बनाम कनाडा – रात 10ः30 बजे

बैडमिंटन

– मिश्रित टीम, ग्रुप एः भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1ः30 बजे

– मिश्रित टीम, ग्रुप एः भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सुबह 11ः30 बजे

एथलेटिक्स

– पुरुषों की मैराथन फाइनल (नितेंद्र रावत) – दोपहर 1ः30 बजे

स्विमिंग

– पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (कुशाग्र रावत) – दोपहर 3ः00 बजे

– पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (साजन प्रकाश – यदि क्वालीफाई किया) – रात 11ः37 बजे

– पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (कुशाग्र रावत – यदि क्वालीफाई किया) – रात 12ः13 बजे (31 जुलाई)

– पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (श्रीहरि नटराज – यदि क्वालीफाई किया) – रात 1ः35 बजे (31 जुलाई)

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

– महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशनः प्रनति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिष्ट समता – रात 9ः00 बजे

CWG 2022: साइक्लिंग

– क्वालीफाइंग, महिला स्प्रिंटः त्रियशा पॉल, मयूरी ल्यूट – दोपहर 2ः32 बजे

– क्वालीफाइंग, महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट में मीनाक्षी – दोपहर 3ः11 बजे

– 1/8 फाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – शाम 4ः03 बजे

– क्वार्टर फाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – शाम 4ः36 बजे

– क्वालीफाइंग, पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः विश्वजीत सिंह, दिनेश कुमार – दोपहर 4ः52 बजे

– पहला राउंड, पुरुषों की कीरिनः रोनाल्डो सिंह, एसो अल्बेन – रात 8ः32 बजे

– सेमीफाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 8ः52 बजे

– फाइनल, महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः00 बजे

– पहला राउंड रेपचेज, पुरुषों की कीरिनः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः14 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः56 बजे

– दूसरा राउंड, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः11 बजे

– फाइनल, महिला स्प्रिंट – रात 10ः21 बजे

– फाइनल 1-6, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः47 बजे

– फाइनल 7-12, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः52 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here