CWG 2022: स्क्वैश में सौरव घोषाल और ट्रैक एंड फील्ड में शंकर ने जीता कांस्य

0
174
CWG 2022 Saurav Ghosal in squash and Shankar won bronze in track and field for India Sports breaking news today
Pic: Sourav Ghosal

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय समयानुसार देर रात भारत को दो और कांस्य पदक मिले। स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी 35 साल के सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव का पहला व्यक्तिगत पदक है। वहीं दूसरी ओर भारत के लिए तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शंकर ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में 2.22 मीटर के जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये कॉमनवेल्थ 2022 (CWG 2022) में ट्रैक एंड फील्ड खेलों में भारत का पहला पदक है।

कांस्य पदक के मैच में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट और छह बार के वर्ल्ड चैंपियन जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया।

CWG 2022: बैडमिंटन में भारत को मिला सिल्वर, मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से हारे

सौरव पिछले 20 सालों से स्क्वैश खेल रहे हैं और अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में जाकर सिंगल्स इवेंट में पदक जीत पाए हैं। सौरव ने सबसे पहली बार 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में पदक जरूर जीता है, लेकिन डबल्स इवेंट में।

IND vs WI 3rd T20: सूर्यकुमार के दम पर जीता भारत, वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स स्क्वैश में भारत के पास 4 पदक

सभी राष्ट्रमंडल खेलों को मिलाकर सौरव का यह इन खेलों में सिर्फ दूसरा पदक है। एशियाई खेलों में सौरव घोषाल के नाम सिंगल्स के तीन पदक हैं। पीएसए विश्व रैंकिंग के शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय सौरव घोषाल अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेल में खेल रहे हैं। भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में अब 4 पदक हो गए हैं।। दीपिका पल्लीकल और चिनप्पा ने 2014 में महिला डबल्स में स्वर्ण और 2018 में एक रजत जीता था। पल्लीकल ने उसी वर्ष घोषाल के साथ मिक्स्ड डबल्स में रजत जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here