CWG 2022 Judo: जूडो में भारत को दो पदक, सुशीला ने सिल्वर, विजय ने जीता ब्रॉन्ज

0
319
CWG 2022 Judo Gold medal match of Indian Judoka Sushila devi in commonwealth games Sports breaking news today

बर्मिंघम। CWG 2022: जूडो में भारत को आज दो पदक मिले हैं। पहले सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके तुरंत बाद विजय यादव ने भी कांस्य पदक जीतकर देश को तोहफा दिया। अब बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 8 पदक मिल चुके हैं। जिनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। सुशीला से पहले दोनों रजत वेटलिफ्टिंग में आए थे।

सुशीला देवी का पदक भारत का आज का पहला पदक है। फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। ऐसे में रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित किया। इसके तुरंत बाद विजय यादव ने भारत को जूडो में ही दूसरा पदक दिलाया। विजय यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्रिसटोडूलाइड्स को इपपोन से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पक्का किया।

यह राष्ट्रमंडल खेलों में सुशीला का दूसरा रजत पदक था। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था। सुशीला 2019 साउथ एशियन गेम्स में 48 किलोग्राम भारवर्ग में ही स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

CWG 2022 Hockey: बड़ी बढ़त को लापरवाही से डुबोया, भारत-इंग्लैंड मैच 4-4 से ड्रॉ

इससे पहले, कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के मैडल इवेंट के चौथे दिन यहां भारत की जुडोका सुशीला देवी लिकमाबाम 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर भारत का एक और पदक पक्का किया। सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला बनी। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। सुशीला ने सेमीफाइनल में मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को इपपोन से हराया।

जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सुशीला ने इसी तरह से जीत हासिल की।

CWG 2022 Boxing: अमित पंघाल और हुसामुद्दीन क्वार्टर फाइनल में, भारत की पदक की उम्मीद बढ़ी

इसके अलावा भारत के एक और जुडोका विजय यादव पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग के रेपचेज के पहले मुकाबले में जीत गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो को 1-0 से हराया। इस तरह विजय कांस्य पदक की रेस में बने हुए हैं। विजय को इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज ने क्वार्टर फाइनल में हरा दिया।

CWG 2022 Weightlifting: आखिरी पलों में पदक से चूके अजय सिंह, चौथे स्थान पर रहे

कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट का आज चौथा दिन

CWG 2022 Day 4: कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन भारत को दोहरे गोल्ड मैडल मिले और आज भी उसी सुनहरी कामयाबी की पूरी उम्मीद है। भारत अभी तक 3 गोल्ड सहित 6 मैडल जीत चुका है और मैडल टैली में अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के सभी मैडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं। आज भारत के कई मजबूत खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदक की दौड़ में शामिल होंगे। सोमवार (CWG 2022 Day 4) को श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में उतरेंगे। पूरा देश उनसे मेडल की उम्मीद कर रहा होगा। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी मैदान पर मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेंगे।

CWG 2022 Weightlifting: अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया

इन खेलों में भारत आज पेश करेगा दावेदारी

दोपहर 2 बजे से वेटलिफ्टिंग, मेंस 81 किलो ऑल ग्रुप्स कैटेगरी में अजय सिंह भारत की तरफ से गोल्ड की दावेदारी करते हुए नजर आएंगे। दोपहर 2ः30 बजे से जूडो मेन 66 किलो के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में जसलीन सिंह सैनी उतरेंगे। दोपहर 2ः30 बजे से जूडो मेन 60 किलो के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में भारत के विजय कुमार यादव दावेदारी पेश करेंगे। दोपहर 3ः39 बजे से एक्वेटिक्स स्वीमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 100 मीटर बटरफ्लाय हीट 6 में साजन प्रकाश मोर्चा संभालेंगे। रात 11 बजे वेटलिफ्टिंग के विमेंस 71 किलो ऑल ग्रुप्स में हरजिंदर कौर मोर्चा संभालेंगी। रात 12ः46 बजे से एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग, मेंस 50 मीटर फ्री स्टाइल एस7 फाइनल में निरंजन मुकुंदन एक्शन में दिखेंगे।

CWG 2022 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने की गोलों की बारिश, घाना को 11-0 से हराया

देखें चौथे दिन (CWG 2022 Day 4) का भारत का शेड्यूल…

तैराकी

पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6: साजन प्रकाश (दोपहर 3.51 बजे)

पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल: श्रीहरि नटराज (रात 1.07 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम सेमीफाइनल (रात 11.30 बजे से)

CWG 2022 Boxing: निकहत ने इतने मुक्के मारे कि रैफरी ने बीच में रोका मैच, विजेता घोषित किया

मुक्केबाजी

48 से 51 किलो अंतिम 16: अमित पंघाल (दोपहर 4 . 45)
54 से 57 किलो अंतिम 16: हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से)
75 से 80 किलो: आशीष कुमार (रात एक बजे से)

साइक्लिंग

महिला कीरेन पहला दौर: त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6.30 से)
पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग: नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 से)
पुरुषों का सौ मीटर टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो एल , डेविड बैकहम (रात 9.37 से)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल: मीनाक्षी (रात 9.37 से)

IND vs PAK T20: स्मृति मंधाना के धमाके में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 8 विकेट से पीटा

CWG 2022 Day 4: हॉकी
पुरुषों का पूल बी: भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से)

भारोत्तोलन
पुरुषों का 81 किलो: अजय सिंह (दोपहर दो बजे से)
महिलाओं का 71 किलो: हरजिंदर कौर (रात 11 बजे से)

जूडो
पुरुषों का 66 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 से)
पुरुषों का 60 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 से)
महिलाओं का 48 किलो क्वार्टर फाइनल: सुशीला देवी (दोपहर 2 . 30 से)
महिलाओं का 57 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: सुचिका टी (दोपहर 2 . 30 से)

स्क्वाश
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल: सुनयना कुरूविला (दोपहर 4 . 30 से)
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: जोशना चिनप्पा (शाम छह बजे से)
लॉन बॉल: महिला चार सेमीफाइनल (एक बजे से)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here