CWG 2022: 19 साल के जेरेमी ने जीता गोल्ड मैडल, भारत को मिला पांचवा पदक

0
295
CWG 2022 Day 3 Live Updates Weightlifting results from Birmingham Live Streaming sports breaking news today

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स आज देश को पांचवां पदक मिला। वेटलिफ्टिंग में जेरेमी ने गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। 61 किलोभार वेट कैटेगरी में जेरेमी ने ऑल ओवर कुल 300 किलो वजन उठाकर गोल्ड मैडल जीता। स्नैच में जेरेमी ने 140 किलो वजन उठाया। जबकि जबकि क्लीन एंड जर्क में जेरेमी ने 160 किलो वजन उठाया। अब तक भारत को 5 पदक मिले हैं और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।

क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में जेरेमी ने 154 किलो वजन उठाया। इस दौरान वो क्रैम्प आने से चोटिल हो गए। दर्द से कराहते हुए जेरेमी को उनके कोच रेस्ट रूम में लेकर गए। दर्द के बावजूद जेरेमी ने दूसरा अटैम्प्ट किया और 160 किलो वजन उठाकर ही दम लिया। हालांकि दर्द इतना ज्यादा था कि जेरेमी खुद चलकर बाहर भी नहीं जा सके लेकिन तब तक वो इतिहास रच चुके थे। अपने तीसरे प्रयास में जेरेमी ने 165 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन चोट के कारण वो इसमें असफल रहे।

वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा पहले स्थान पर रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। वह दूसरे स्थान पर मौजूद नाइजीरिया के इडिडिओंग जोसेफ से 10 किलो आगे रहे।

ऐसे मिला जेरेमी को गोल्ड
स्नैच
– पहले प्रयास में जेरेमी ने 136 किलो वजन उठाया।
– दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में जेरेमी ने 143 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

क्लीन एंड जर्क
– पहले प्रयास में जेरेमी ने 154 किलो वजन उठाया।
– दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 160 किलो वजन उठाया।
– तीसरे प्रयास में जेरेमी ने 165 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।

Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग के इतिहास में भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा

CWG 2022: तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल।

महिला टी20 क्रिकेट

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

हॉकी

पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

CWG 2022: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में जीता रजत, भारत का चौथा पदक

बॉक्सिंग

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से धोया

जिम्नास्टिक

पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

CWG 2022: बैडमिंटन

मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

CWG 2022: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मैडल

साइक्लिंग

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

भारोत्तोलन

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

CWG 2022: संकेत के सिल्वर के बाद गुरुराजा पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

स्क्वाश

महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाउल

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here