CWG 2022 Day 2 Live: बॉक्सिंग में हुसामुद्दीन की शानदार जीत, बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

0
314
CWG 2022 Day 2 Live Hussamuddin spectacular win in boxing, India beat Sri Lanka 5-0 in badminton

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बॉक्सिंग इवेंट में भारत के बॉक्सर हुसामुद्दीन मोहम्मद ने राउंड ऑफ 32 में शानदार जीत दर्ज की। हुसामुद्दीनअ ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बॉक्सर को 5-0 से मात दी। हुसामुद्दीन पहले राउंड से ही काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे। उनके पंच सटीक थे और डिफेंस भी बेहतरीन था। यही कारण रहा कि पहले राउंड में सभी जजों ने हुसामुद्दीन को 10 में से 10 अंक दिए। दूसरे राउंड में भी हालात यही रहे। तीसरे राउंड में दक्षिण अफ्रीकी बॉक्सर ने कुछ आक्रामकता दिखाई लेकिन पहले दो राउंड हारने का दबाव भी उन पर साफ दिखाइ दे रहा था। उनके पंच चूक रहे थे, जिसका फायदा हुसामुद्दीन ने उठाया और तीसरे राउंड में भी अंक जुटाकर राउंड और मैच अपने नाम किया।

CWG 2022 बैडमिंटन : भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। पांच मैचों के मुकाबले में भारत ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेंस सिंगल्स में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद मेंस डबल्स में समेश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृशा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की।

लॉन बॉल: भारत-माल्टा का मैच टाई

लॉन बॉल के टीम इवेंट में भारत और माल्टा का मैच 16-16 से टाई हो गया। विमेन सिंगल्स में तानिया चौधरी हार गई हैं। उन्हें लौरा डेनियल्स ने 21-10 से हराया।

CWG 2022: चोट ने छीना संकेत से गोल्ड मैडल लेकिन भारत को दिलाया सिल्वर

CWG 2022- टेबल टेनिस : भारत ने गुआना को 3-0 से हराया

टेबल टेनिस के विमेन टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने गुआना पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की है। उसने पहले दिन भी आसान जीत दर्ज की थी।

पहला मैच : सृजा अकुला और रीत टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिंग्स और चेल्सिया की जोड़ी को 11-5, 11-7, 11-9 से हराया। एक अन्य विमेन सिंगल्स में रीत टेनिसन ई चेल्सिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त पर हैं।

दूसरा मैच: स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने टी थॉमस को 11-1, 11-3, 11-3 से पराजित कर दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया 2-0 की बढ़त मिल गई है।
तीसरा मैच: दूसरे सिंगल्स में रीत टेनिसन ने ई चेल्सिया को 11-7, 14-12 और 13-11 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here