CWG 2022: भारत के शिव थापा के मुक्कों से ढेर हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, 5-0 से हराया

0
141
commonwealth Games Indian Boxer Shiva Thapa defeated Pak Boxer by 5-0 Sports in CWG 2022 Sports Breaking news today

बर्मिंघम। CWG 2022: भारत के मुक्केबाज शिवा थापा ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में राउंड ऑफ-32 के 63.5 किग्रा लाइट वेल्टरवेट राउंड में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही बॉक्सिंग रिंग में भारतीय बॉक्सर ने शानदार आगाज किया।

अपने दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में शिरकत कर रहे शिवा थापा ने अपने चतुराई भरे मूव्स से पाक बॉक्सर को थकाकर रखा और कुछ सटीक मुक्के मारे। थापा का डिफेंस भी शानदार रहा और वह अपने प्रतिद्वंद्वी को थकाने में पूरी तरह से कामयाब रहे। इस दौरान उनके पैर के मूव्स भी देखने लायक थे। पूर्व एशियाई चैंपियन और 2015 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता थापा ने अपने अनुभव की मदद से जल्दी-जल्दी अंक हासिल किए। भारतीय मुक्केबाजों में राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू करने वाली निकहत जरीन रविवार को रिंग में नजर आएंगी।

CWG 2022: भारत की शानदार शुरूआत, टेबिल टेनिस में दक्षिण अफ्रीका से 3-0 से हराया

टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को शिकस्त

इससे पहले, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के T20 क्रिकेट इवेंट के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक संघर्ष में भारत को 3 विकेट से मात दे दी। भारत के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही। एक समय ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट महज 49 रनों पर ही गिर चुके थे। लेकिन छठे विकेट के लिए एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस के बीच हुई 51 रनों की तेज तर्रार साझेदारी ने मैच का रूख पलटकर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 155 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में 7 विकेट गंवाकर हांसिल कर लिया।

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम का मिशन गोल्ड आज से, घाना से भिड़ंत

CWG 2022: महिला टीम स्प्रिंट (क्वालीफाइंग) में भारत 7वें स्थान पर

अच्छी शुरुआत के बाद मयूरी लुटे, त्रियशा पॉल और शुशिकला अगाशे ने महिला टीम स्प्रिंट में 51.433 सेकेंड का समय निकाला, लेकिन यह पदक दौर के लिए क्वालिफाई करने के लिए पर्याप्त नहीं था। न्यूजीलैंड, कनाडा, वेल्स और ऑस्ट्रेलिया ने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया।

PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, Sri Lanka ने दी करारी शिकस्त

CWG 2022: साइकिलिंग पुरुष टीम पर्सुइट में भारत को छठा स्थान

भारत की पुरुष साइकिलिंग टीम 4000 मीटर क्वालीफाइंग दौर में 4:12.865 के समय के साथ समाप्त हुई। के. वेंकप्पा, दिनेश कुमार, अनंत नारायणन और विश्वजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

CWG 2022: श्रीहरि सेमीफाइनल में

स्विमर श्रीहरि नटराज ने 54.68 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। साजन प्रकाश पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के हीट 6 में आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने 25.01 सेकंड का समय निकाला। साजन सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here