CWG 2022 t20 Cricket : रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हारा भारत

0
207
Commonwealth Games Cricket India vs Australia Live updates Team India elected to bat IND vs AUS

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के T20 क्रिकेट इवेंट के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक संघर्ष में भारत को 3 विकेट से मात दे दी। भारत के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही। एक समय ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट महज 49 रनों पर ही गिर चुके थे। लेकिन छठे विकेट के लिए एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस के बीच हुई 51 रनों की तेज तर्रार साझेदारी ने मैच का रूख पलटकर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 155 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में 7 विकेट गंवाकर हांसिल कर लिया।

155 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय 49 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। पहले चार विकेट रेणुका सिंह ने लिए थे। लेकिन, इसके बाद एश्ली गार्डनर, ग्रेस हैरिस और एलाना किंग की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 155 रन का टारगेट रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासेन ने चार विकेट लिए।

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का जमाया। वे 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके जमाए। उप कप्तान स्मृति मंधाना 17 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। उनका विकेट डार्सी ब्राउन ने लिया।

क्या कहते हैं आंकड़े

महिला टी-20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 23 मैच हो चुके हैं। भारत को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। 1 मैच बेनतीजा रहा है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 85 रन से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलियाः एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लेनिंग (कप्तान), ताहिला मैक्ग्रा, राचेल हेंस, एश्ली गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासिन, एलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

भारतः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरलीन दियोल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर।

CWG 2022 में भारत का शिड्यूल

29 जुलाई

क्रिकेट (शाम 3:30 बजे से): महिला टी20- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप मैच।

– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 3:30 बजे।

हॉकी (शाम 6:30 बजे से): महिला हॉकी में भारत बनाम घाना मैच होगा।

– भारत बनाम घाना, शाम 6:30 बजे।

बॉक्सिंग (शाम 4:30 बजे से): भारत बनाम पाकिस्तान पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, राउंड ऑफ 32

– शिव थापा का सामना पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से, शाम 4:30 बजे।

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (दोपहर 1:30 बजे से)

– क्वालीफाइंग, पुरुष टीम और व्यक्तिगत: सत्यजीत मंडल, योगेश्वर सिंह, सैफ तंबोली – दोपहर 1:30 बजे

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने थामा तिरंगा

साइक्लिंग (दोपहर 3:25 बजे से)

– क्वालीफाइंग, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट: विश्वजीत सिंह, नमन कपिल, वीएस केंगालुगुट्टी, दिनेश कुमार, अनंत नारायणन – दोपहर 3:25 बजे

– क्वालीफाइंग, महिला टीम स्प्रिंट: त्रिशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे – शाम 4:12 बजे

– क्वालीफाइंग, पुरुष टीम स्प्रिंट: वाई रोजित सिंह, एल रोनाल्डो सिंह, ई डेविड बेकहम, एसो अल्बेन – शाम 4:46 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 9:50 बजे

– फाइनल, महिला टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:25 बजे

– फाइनल, पुरुष टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:33 बजे

Chess Olympiad: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पाक ने नाम वापस लिया

लॉन बॉल (दोपहर 1:00 बजे से) : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, मृदुल बोर्गोहेन, पिंकी, तानिया चौधरी, रूपा रानी टिर्की, नयन मोनी सैकिया, लवली चौबे

– भारत बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:00 बजे।

– भारत बनाम स्कॉटलैंड, शाम 4:00 बजे।

– भारत बनाम मलयेशिया, शाम 7:30 बजे।

– भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 7:30 बजे।

– भारत बनाम फाकलैंड, रात 10:30 बजे।

– भारत बनाम कुक आइसलैंड, रात 10:30 बजे।

Commonwealth Games 2022: उद्घाटन आज, यहां देख सकते हैं समारोह और मैचों का सीधा प्रसारण

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस महिला (दोपहर 2:00 बजे से): पुरुष और महिला टीम इवेंट क्वालिफिकेशन राउंड-1 के मुकाबले होंगे। महिलाओं में मनिका बत्रा, सृजा अकूला, रीत रिष्या, दिव्या चिताले और पुरुषों में शरत कमल, साथियान गुणशेखरन, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी उतरेंगे।

– महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 2:00 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम बारबाडोस – शाम 4:30 बजे

– महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम फिजी – रात 8:30 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम सिंगापुर – रात 11:00 बजे

स्वीमिंग (शाम 07:30 बजे से): साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत।

– हीट्स, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:11 बजे

– हीट्स, पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश – शाम 4:02 बजे

– हीट्स, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज – शाम 4:26 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (यदि कुशाग्र रावत क्वालीफाई करते हैं) – रात 11:37 बजे

CWG 2022: ट्रायथलन (दोपहर 3:30 बजे से):

– फाइनल, पुरुषों की व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव – दोपहर 3:30 बजे

– फाइनल, महिला व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन – शाम 7:01 बजे

बैडमिंटन (शाम 6:30 बजे से): मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड-1 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा।

– मिश्रित टीम (भारत बनाम पाकिस्तान), शाम 6:30 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here