Commonwealth Games Boxing: निकहत और लवलीना भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, जानें पूरा शेड्यूल

0
264
Commonwealth Games Boxing Nikhat Zareen and Lovlina Borgohain are biggest hopes of India, know the full schedule

नई दिल्ल्ी। Commonwealth Games 2022 Boxing: ओलंपिक मैडलिस्ट मैरीकॉम की अनुपस्थिति में कल से शुरू हो रहे राष्टमंडल खेल 2022 के बॉक्सिंग इवेंट में भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद महिला वर्ग में विश्व चैंपियन निकहत जरीन और टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन होंगी। बॉक्सिंग मुकाबले शुक्रवार 29 जुलाई से 7 अगस्त तक बर्मिंघम के नेशनल एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।

26 वर्षीय निकहत जरीन (Nikhat Zareen) महिलाओं के फ्लाईवेट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकहत ने मई में बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वो ऐसा करने वालीं पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बनी थीं। बर्मिंघम 2022 उनके पहले राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) हैं। वहीं दूसरी तरफ, लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि इसके बाद वह विश्व चैंपियनशिप में दूसरे दौर से आगे बढ़ पाने में नाकाम रहीं थीं। अपने दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में लवलीना लाइट मिडिलवेट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Commonwealth Games Badminton: पीवी सिंधू की नजरें पहले पदक पर, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

इसके अलावा महिला वर्ग में ही दो बार की विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन नीतू घंघास (लाइट फ्लाईवेट) और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लैंबोरिया (लाइटवेट) भी राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पुरुष वर्ग में कमान अमित और शिवा के पास

पुरुष वर्ग में भारतीय टीम की कमान ओलंपियन अमित पंघाल और शिवा थापा के हाथों में होगी। दुनिया के पूर्व नंबर 1 मुक्केबाज अमित पंघाल भी टोक्यो 2020 की हार की निराशा को पीछे छोड़कर यहां गोल्ड मैडल की दावेदारी करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल, राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में पुरुषों के फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के गलाल याफाई से हार गए थे। इसी तरह पूर्व एशियाई चैंपियन और 2015 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

Commonwealth Games: सबसे हॉट है IND vs PAK T20 मुकाबला, जानें Team India का पूरा शेड्यूल

बॉक्सिंग में इंग्लैंड टॉप पर, भारत 10वें स्थान पर

भारतीय मुक्केबाजों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में 3 गोल्ड मैडल सहित कुल 9 पदक जीते थे। वर्ष 1930 के राष्ट्रमंडल खेलों के पहले संस्करण से लेकर आज तक बॉक्सिंग इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा है। राष्ट्रमंडल खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदकों के लिहाज से इंग्लैंड कुल 128 पदक जीतकर सबसे आगे है। इनमें 60 गोल्ड मैडल शामिल हैं। वहीं, भारत ने अब तक बॉक्सिंग में कुल 37 पदक हासिल किए हैं जिसमें 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस आंकड़े के साथ भारत राष्ट्रमंडल खेलों के ऑल टाइम लिस्ट में 10वें स्थान पर है।

Breaking News: Neeraj Chopra चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

Commonwealth Games 2022 के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम

महिला: नीतू घंघास (लाइट फ्लाईवेट), निकहत जरीन (फ्लाईवेट), जैस्मीन लैंबोरिया (लाइटवेट), लवलीना बोरगोहेन (मिडिलवेट)

पुरुष: अमित पंघाल (फ्लाईवेट), मोहम्मद हुसामुद्दीन (लाइटवेट), शिवा थापा (लाइट वेल्टरवेट), रोहित टोकस (लाइट मिडलवेट), सुमित कुंडू (मिडिलवेट), आशीष चौधरी (लाइट हेवीवेट), संजीत (हेवीवेट), सागर (सुपर हेवीवेट)

Commonwealth Games: बर्मिंघम पहुंची Team India, 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच

Commonwealth Games 2022 बॉक्सिंग को भारत में लाइव कहां देखें?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चुनिंदा बॉक्सिंग मुकाबलों का भारत में Sony SIX, Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3 और Sony TEN 4 टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी।

Commonwealth Games: भारत की तीसरी एथलीट डोप टेस्ट में फेल, गेम्स से किया बाहर

Commonwealth Games 2022: बॉक्सिंग मुकाबलों का शेड्यूल 

शुक्रवार, 29 जुलाई: पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, महिलाओं का मिडिलवेट, पुरुषों का मिडिलवेट, पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, पुरुषों के लाइट हेवीवेट का प्रीलिमनरी, पुरुषों का वेल्टरवेट- शाम 4.30 बजे

शनिवार, 30 जुलाई: पुरुषों का फेदरवेट, पुरुषों का लाइट मिडिलवेट, महिलाओं का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों का हेवीवेट प्रीलिमिनरी – शाम 4.30 बजे

रविवार, 31 जुलाई: महिलाओं का लाइट फ्लाईवेट, पुरुषों का मिडिलवेट, पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, पुरुषों का सुपर हेवीवेट – शाम 4.30 बजे

सोमवार, 1 अगस्त: पुरुषों का फ्लाईवेट, पुरुषों का लाइट हेवीवेट, पुरुषों का फेदरवेट, महिलाओं का लाइटवेट – शाम 4.30 बजे

मंगलवार, 2 अगस्त: पुरुषों का बैंटमवेट, पुरुषों का वेल्टरवेट, महिलाओं का फेदरवेट, पुरुषों का लाइट मिडिलवेट राउंड ऑफ 16 – शाम 4.30 बजे

बुधवार, 3 अगस्त: महिलाओं का मिनिमम, महिलाओं का लाइट फ्लाईवेट, महिलाओं का लाइट मिडिलवेट, महिलाओं का मिडिलवेट, पुरुषों का फेदरवेट, पुरुषों का मिडिलवेट, पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, पुरुषों के लाइट हेवीवेट का क्वार्टर फाइनल – शाम 4.30 बजे

Commonwealth Games: भारत की तीसरी एथलीट डोप टेस्ट में फेल, गेम्स से किया बाहर

गुरुवार, 4 अगस्त: पुरुषों का बैंटमवेट, पुरुषों का फ्लाईवेट, महिलाओं का लाइटवेट, महिलाओं का फेदरवेट, पुरुषों का वेल्टरवेट, पुरुषों का हेवीवेट, पुरुषों का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों के सुपर हेवीवेट का क्वार्टर फाइनल – शाम 4.30 बजे

शनिवार, अगस्त 6: महिलाओं का मिनिमम, महिलाओं का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों का फ्लाईवेट, पुरुषों का मिडिलवेट, पुरुषों का लाइट हेवीवेट, पुरुषों का बैंटमवेट, महिलाओं का लाइटवेट, महिलाओं का लाइट फ्लाईवेट, पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, पुरुषों का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों का हेवीवेट, पुरुषों का फेदरवेट, पुरुषों का वेल्टरवेट, महिलाओं का फेदरवेट, महिलाओं का मिडिलवेट, पुरुषों के सुपर हेवीवेट का सेमीफाइनल – दोपहर 3.00 बजे

रविवार, 7 अगस्त: महिलाओं का मिनिमम, महिलाओं का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों का फ्लाईवेट, पुरुषों का मिडिलवेट, पुरुषों का लाइट हेवीवेट, महिलाओं का लाइट फ्लाईवेट, महिलाओं का लाइटवेट, पुरुषों का बैंटमवेट, पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, पुरुषों का लाइट मिडिलवेट, पुरुषों का फेदरवेट, पुरुषों का हेवीवेट, महिलाओं का फेदरवेट, पुरुषों का वेल्टरवेट, महिलाओं का मिडिलवेट, पुरुषों के सुपर हेवीवेट का फाइनल – दोपहर 3.00 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here