Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम का मिशन गोल्ड आज से, घाना से भिड़ंत

0
284
Commonwealth Games 2022 India's mission gold medal in hockey will start from today, women's team will clash with Ghana

बर्मिंघम। Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी (Hockey) टीम राष्ट्रमंडल खेलों में घाना के खिलाफ अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेगी। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वो कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करे। गोल्ड कोस्ट (2018) में हुए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थीं। ऐसे में इस बार रानी रामपाल की अनपुस्थिति में टीम की कमान संभाल रहीं सविता पूनिया की कोशिश होगी कि टीम पदक हांसिल करे। ऐसे में वो घाना के खिलाफ जीत के साथ अपने सफर की शुरूआत करना चाहेगी। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं।

हालांकि पिछले कुछ महीनों से भारतीय महिला Hockey टीम का प्रर्दशन अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में हुए विश्वकप में भी भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर रही थी। हालांकि पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम ने चौथा स्थान हांसिल कर अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया था।

आसान नहीं होगा गोल्ड का सफर

भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में ग्रुप में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा, नाकआउट राउंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से भारत का मुकाबला हो सकता है। भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को वेल्स से होगा। भारतीय महिला टीम कई अहम मौकों पर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही है और यही कई बार उसकी हार का कारण बना है। लिहाजा टीम को अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा।

Commonwealth Games 2022 : ये है भारत का पहले दिन का शिड्यूल, आज 16 गोल्ड दांव पर

क्या कहती है रिकॉर्ड बुक

भारत ने 41 साल बाद पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में हॉकी का ब्रॉन्ज मैडल (कांस्य पदक) जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रहा। दोनों बार भारतीय टीम ने सिल्वर मैडल जीता था। जबकि 1998 और 2018 में भारत चौथे स्थान पर रहा था। कभी कमजोर फिटनेस के कारण आलोचनाओं का शिकार बनने वाली भारतीय हॉकी टीम इस मामले में दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में शामिल हैं। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में एफआईएच प्रो लीग में भारत बेल्जियम और नीदरलैंड के बाद तीसरे नंबर पर रहा था। यदि भारतीय खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ खेलते हैं तो उनको बर्मिंघम Commonwealth Games 2022 में गोल्ड भारत के खाते में आ सकता है।

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने थामा तिरंगा

Commonwealth Games 2022: भारत की 18 सदस्यीय टीम –

– गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक

– डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह

– मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप और नीलकांत

– फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, Sri Lanka ने दी करारी शिकस्त

Commonwealth Games 2022 में भारतीय पुरुष टीम के होने वाले मैच

– 31 जुलाई : भारत vs घाना

– 01 अगस्त : भारत vs इंग्लैंड

– 03 अगस्त : भारत vs कनाडा

– 04 अगस्त : भारत vs वेल्स

ENG vs SA 2nd T-20: South Africa का इंग्लैंड पर पलटवार, 58 रन से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की

Commonwealth Games 2022 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम:

– गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपु।

– डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।

– मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।

– फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।

IND vs WI T20: पहला मुकाबला आज, पाक का ये रिकॉर्ड तोड़ सकता है भारत, ये हो सकती है प्लेइंग 11

Commonwealth Games 2022: महिला हॉकी में भारत के मैच

– 29 जुलाई: भारत vs घाना

– 30 जुलाई: भारत vs वेल्स

– 2 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड

– 3 अगस्त: भारत vs कनाडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here