Commonwealth Games 2022: उद्घाटन आज, यहां देख सकते हैं समारोह और मैचों का सीधा प्रसारण

0
278
Commonwealth Games 2022 Inauguration today, here you can see the live telecast of the ceremony and matches

नई दिल्ली। Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का आज से इंग्लैंड बर्मिंघम में शुभारंभ होने जा रहा है। यह राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण होगा। इस बार इन खेलों में 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदकों के लिए दावेदारी करते दिखाई देंगे। बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान दुनियाभर के खिलाड़ी एक साथ अपने-अपने देशों के ध्वज हाथों में लिए दिखाई देंगे।

इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम (Commonwealth Games 2022) से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं। भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरेगा। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भारत को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

Commonwealth Games 2022: पीवी सिंधू और मनप्रीत सिंह होंगे भारत के ध्वजवाहक

Commonwealth Games 2022: आप भारत में कहां, कब और कैसे देख पाएंगे इन खेलों को-

उद्घाटन समारोह का प्रसारण कब होगा?
उद्घाटन समारोह 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11ः30 बजे शुरू होगा।

भारत में किस चैनल पर उद्घाटन समारोह और मुकाबले देख सकते हैं?
भारत में राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के पास है। सोनी टेन 1, सोनी टेन 2, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स और सोनी टेन 4 पर आप इसे देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी इसका प्रसारण होगा।

Commonwealth Games Cricket: ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले से पहले भारतीय टीम पर कोरोना अटैक

Commonwealth Games 2022: क्या दूरदर्शन पर भी होगा खेलों का प्रसारण?
जी हां, सोनी नेटवर्क के अलावा दूरदर्शन पर खेलों को देखा जा सकता है। हालांकि, सोनी की तरह यहां सारे मुकाबलों का प्रसारण नहीं होगा। दूरदर्शन सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के मैचों का प्रसारण करेगा।

फ्री में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?
जियो टीवी पर आप फ्री में ऑनलाइन इन खेलों को देख सकते हैं। वहां आपको सोनी के सारे चैनल मिल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here