CWG 2022: निकहत जरीन और लवलीना आज उतरेंगी बॉक्सिंग रिंग में, ये है छठे दिन भारत का पूरा शिड्यूल

0
1696
CWG 2022 Nikhat Zareen and Lovlina Borgohain will complete today, here is the complete schedule of India on the sixth day

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अब तक कुल 13 पदक जीत चुका है। इनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। आज खेलों के मेडल इवेंट्स का छठा दिन है। आज भी भारत के पास पदक जीतने के कई मौके होंगे। आज रात 10ः30 बजे से बॉक्सिंग की 45-48 किलो वेट कैटेगरी के मिनिमम वेट में विश्व चैंपियन भारत की निकहत जरीन और हेलेन जोन्स आमने-सामने होंगी।

रात 12ः30 में बॉक्सिंग के 66-70 किलो मिनिममवेट क्वालिफायर में लवलीना बोरगोहेन और रोजी एक्लस भिड़ेंगी। इससे पहले दोपहर 1ः30 बजे से स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 32 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। दोपहर 2 बजे से वेटलिफ्टिंग के मेंस 109 कलो ऑल ग्रुप्स में लवप्रीत सिंह से देश को गोल्ड की उम्मीद रहेगी। जबकि दोपहर 2 बजे से ही बॉक्सिंग के ओवर 75-80 किलो (हेवीवेट) क्वालिफायर्स में आशीष कुमार और ऐरॉन बॉवेन की टक्कर होगी।

CWG 2022: बैडमिंटन में भारत को मिला सिल्वर, मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से हारे

CWG 2022: भारत के पदक विजेता
5 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

IND vs WI 3rd T20: सूर्यकुमार के दम पर जीता भारत, वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया

डिस्कस थ्रो में भारत का खराब प्रदर्शन, सीमा पूनिया पांचवें स्थान पर रहीं
महिला डिस्कस थ्रो में भारत का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। भारत की स्टार डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 6 प्रयासों में से दो प्रयास तो फाउल किए। पहले प्रयास में उन्होंने 52.28 मीटर दूर चक्का फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 55.92 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरे प्रयास में सीमा ने 52.30 मीटर दूर चक्का फेंका। चौथा और पांचवां प्रयास सीमा का फाउल रहा। छठे और आखिरी प्रयास में सीमा ने 53.81 मीटर दूर चक्का फेंका। इसी इवेंट में भारत की एक और एथलीट नवजीत कौर ढिल्लन आठवें स्थान पर रहीं।

CWG 2022: भारतीय पुरुष टीम ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर को सिल्वर

CWG 2022: में मैडल इवेंट के छठे दिन भारत का शिड्यूल

एथलेटिक्स
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12.35 पर)

मुक्केबाजी
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4.45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से)

66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12.45 से)

पुरूष
54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5.45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

क्रिकेट
महिला टी-20 भारत बनाम बारबाडोस

CWG 2022: हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3.30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6.30 से)

Asia Cup क्रिकेट का शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2.30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2.30 से)

लॉन बॉल्स
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7.30 और रात 10.30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7.30से)

CWG 2022: भारत ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल, बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक

स्क्वाश

पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3.30 से)

भारोत्तोलन

लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6.30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here