Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम में शामिल हुए एथलीट तेजस्विन शंकर

0
343
Commonwealth Games 2022 High Jumper Tejaswin Shankar cleared to compete with indian team

नई दिल्ली। Commonwealth Games 2022: लंबी जद्दोजहद के बाद ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले आयोजकों ने विलंब से मिली उनकी एंट्री रद्द कर दी थी। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के आग्रह पर राष्ट्रमंडल खेल संघ (CGF) ने उन्हें बर्मिंघम में हिस्सेदारी करने की अनुमति दे दी है।

Commonwealth Games: यौन उत्पीड़न के आरोपी जसलीन भारतीय दल से बाहर, लवलीना की कोच दल में शामिल

उल्लेखनीय है कि तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था।

खटाई में पड़ सकती है Hockey World Cup की मेजबानी, FIH ने दी भारत को चेतावनी

आईओए के बयान के मुताबिक, ‘‘तेजस्विन शंकर की प्रविष्टि को CGF द्वारा अनुमोदित किया गया है और इसे डीआरएम के दौरान राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल प्रवेश विभाग द्वारा स्वीकार किया गया है।’’ तेजस्विन के अलावा धाविका एमवी जिलना को भी भारतीय दल में शामिल करने की मंजूरी मिल गई है।

चार गुणा 100 मीटर रिले टीम की इस सदस्य को भारतीय एथलेटिक्स संघ ने पहले 37वें सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन IOA ने 36 खिलाड़ियों से अधिक की मंजूरी नहीं दी थी।

Neeraj Chopra पहुंचे वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में, गोल्ड जीतने की उम्मीद

एएफआई के अधिकारियों ने इससे पहले समाचार एजेंसी को बताया था कि जिलना को सेकर धनलक्ष्मी की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। धनलक्ष्मी को चार गुणा 100 मीटर रिले के अलावा 100 मीटर में भाग लेना था। पहले टीम में धनलक्ष्मी के साथ दुती चंद, हिमा दास, सरबानी नंदा, एनएस सिमी को शामिल किया गया था। जून माह में धनलक्ष्मी ने तुर्की के अतातुर्क स्टेडियम में 200 मीटर में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ 22.89 का समय निकाला था। यह सरस्वती साहा (22.82) और हिमा दास (22.88) के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here