भारत के सबसे बड़े सितारे Virat Kohli का जन्मदिन आज, देखें उनके कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स

0
57
happy birthday Virat Kohli celebrating 35th birthday fans pour wish to king kohli

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी Virat Kohli आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। किसे पता था कि, 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मा ये इंसान क्रिकेट की दुनिया का बादशाह बनेगा। कुछ सालों बाद इनके बल्ले का शोर भारत के हर घर में गूंजा और देखते ही देखते फैंस ने इन्हें किंग कोहली का टैग दे दिया। सचिन को खेलता देख बड़े हुए विराट ने 9 साल की उम्र में पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और उसके बाद से उन्होंने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज Virat Kohli मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के हर रिकॉर्ड की बराबरी में खड़े हैं। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट ना सिर्फ अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं, बल्कि इनकी अमीरी की देश और विदेश में काफी चर्चा हैं। विश्व के सबसे बहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट की नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपये हैं। इतना ही नहीं, वे सोशल मीडिया पर फॉलो किये जाने वाले सबसे बडे़ सितारों में से एक है। विराट इंस्टग्राम पर कुल 262 मिलियन फॉलोअर हैं, जो कि एक भारतीय के लिए सबसे ज्यादा है। वहीं, ट्विटर पर उनके 58.8 मिलियन फॉलोअर हैं।

World Cup 2023: पाक ने बिगाड़े सेमीफाइनल के समीकरण, चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड-अफगान टीम से टक्कर

2008 में किया था क्रिकेट में डेब्यू

Virat Kohli ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2008 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले भारत के लिए दो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। किंग कोहली ने 2008 में मलेशिया में अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए खिताब जीता और 2011 के विश्व कप फाइनल में धोनी एंड कंपनी के साथ विश्व विजेता टीम में शामिल हुए। बता दें कि विराट 2008 से लेकर अभी तक तीनों फॉर्मेंट में खेल रहे हैं। उन्हें साल 2017 में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। जिसमें उन्होंने कई शानदार रिकॉडर््स बनाए।

IND vs SA: भारत आज करेगा अफ्रीकी शेरों का शिकार! जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान है कोहली

Virat Kohli सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने 68 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें उनको 40 टेस्ट मैचों में जीत हासिल हुई। जबकि टीम ने 17 मुकाबले गंवाए हैं और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट में नंबर-1 टीम के रूप में सामने आई थी। विराट ने सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में 7 टेस्ट जीतने वाले एकमात्र एशियाई कप्तान है। वे ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में हराने वाले पहले भारतीय कप्तान भी हैं। विराट अपनी कप्तानी में सात डबल सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2 तथा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक-एक दोहरा शतक जड़ा है।

World Cup 2023: इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन से दी मात

वन-डे में सबसे सफल रन चेजर हैं कोहली

वन-डे फॉर्मेट के बादशाह कहे जाने वाले Virat Kohli इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने सिर्फ 102 मैचों में 90.40 की औसत से कुल 5,786 रन बनाए हैं। जबकी, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 127 मैचों में 55.45 की औसत से 5490 रन बनाए हैं।

PAK vs NZ: बारिश ने पाकिस्तान को दी लाइफ लाइन, न्यूजीलैंड को 21 रन से हराया

वन-डे में सबसे तेज 10 हजार

Virat Kohli वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 205 पारियों में किया है। कोहली से ठीक नीचे दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने यह मुकाम 241 पारियों में हासिल किया था। वहीं, सचिन को यहां तक पहुँचने में 259 पारियों का समय लगा था।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, Champions Trophy के लिए किया क्वालिफाई

खराब फॉर्म से जूझे विराट कोहली

2016 से 2019 तक लगातार चार साल 2 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली आगे आने वाले 3 साल तक खराब फॉर्म से जूझे। इन तीन सालों में कोहली से बल्ले से सिर्फ 2 शतक आए लगातार दो साल 2020 और 2021 बिना शतक के रहे किंग कोहली अपने करिअर सबसे बुरे दौर से गुजरे। जहां उन्होंने 46 मैचों में बिना किसी शतक के 1806 रन बनाए।

World Cup 2023: मैच से पहले पाकिस्तान की बहानेबाजी, मिकी आर्थर बोले-भारत में हो रही घुटन

अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म किया शतकों का सूखा

आखिरकार Virat Kohli ने अपने बुरे दौर का अंत किया और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच से शतकों का सूखा खत्म हुआ। पूरे 1 हजार 22 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट ने शतक जड़ा। वहीं, वन-डे में 1 हजार 212 दिन बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जमाई।

IPL में 41 हजार करोड़ रुपए में हिस्सेदारी खरीदेगा सऊदी अरब !

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक आईपीएल में Virat Kohli के नाम 237 मैचों में 37.25 की औसत से सबसे ज्यादा 7263 रन हैं। वे इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम एक सीजन के सिर्फ 16 मैचों में 973 रन दर्ज हैं। जिसमें उन्होंने 2016 में 81.08 औसत से 4 शतक और 7 अर्धशतक के सहारे यह कारनामा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here