French Open 2023: टूर्नामेंट का दूसरा दौर समाप्त, इन स्टार खिलाड़ियों ने किया तीसरे दौर में प्रवेश

0
122
French Open 2023: Second round out of the tournament, these star players entered in the third round latest sports news in hindi
Pic Credit: @rolandgarros

पेरिस। French Open 2023 के दूसरे दौर में मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविक, कार्लोस अल्कारेज और स्टेफानोस सितसिपास ने दूसरे दौर में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, वुमेंस सिंगल्स में कोको गौफ, एलेना रयबकिना, और ईगा स्वेटिक ने भी अपने दूसरे दौर में जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली है।

Ambati Rayudu:अनिल कुंबले का बड़ा बयान, बोले-टीम इंडिया ने की रायडू के साथ नाइंसाफी

नोवाक का विजय अभियान जारी

विश्व के नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपने दूसरे दौर में हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को 7(7)-6(2), 6-0 और 6-3 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। French Open 2023 के प्रबल दावेदार माने जा रहेे जोकोविक ने अपने पहले दौर में अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविक को 6-3, 6-2 और 7(7)-6(1) से हराया था। नोवाक 2016 और 2021 में यह ग्रेंड स्लैम जीत चुके है। ऐसे में राफेल नडाल के ना खेलने के कारण यह इस टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार माने जा रहे है।

Thailand Open: युवा शटलर किरण जॉर्ज का धमाल, चीनी खिलाड़ी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

अल्कारेज ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने अपने दूसरा मुकाबले में जापान के टारो डेनियल को एकतरफा अंदाज में मात दी। विश्व नंबर-1 ने टारो को 6-1, 3-6, 6-1 और 6-2 से हराकर अपने दूसरे दौर में प्रवेश किया। कार्लोस ने French Open 2023 के पहले दौर में ईटली के फ्लेवियो कोबोल्ली को 6-0, 6-2 और 7-5 से हराया था। 20 वर्षिय अल्कारेज ने पिछले वर्ष यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

WTC Final के लिए तैयार हुई टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

विजय रथ पर सवार है सितसिपास

ग्रीक के स्टेफानोस सितसिपास French Open 2023 में एक अलग लय में नजर आ रहे है। उन्होंने अपने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कार्बालेस बेना को 6-3, 77-64 और 6-3 से हरा दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने पहले दौर में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 7-5, 6-3, 4-6 और 78-67 से हराया था। 24 वर्षीय सितसिपास 2021 के फ्रेंच ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविक के हाथों हार का सामना किया था।

IPL 2023: इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, बिना एक भी मैच खेले ले गए करोड़ों

वुमेंस सिंगल्स में कोको, ईगा और रयबकिना जीती

French Open 2023 में आज वुमेंस सिंगल्स के दूसरे दौर में पोलैंड की ईगा स्वेटिक ने अमेरिका की क्लेयर लियू को 6-4 और 6-0 से हरा दिया है। 22 वर्षीय विश्व नंबर-1 ने अपने पहले दौर में स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-4 और 6-0 से हराया था।

अफगानिस्तान की एलेना रयबकिना ने चेक गणराज्य की लिंडा नोसकोवा को 6-3 और 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्र्रवेश किया। विम्बलडन 2022 की विजेता रयबकिना ने अपने पहले दौर में चेक गणराज्य की ब्रेंडा फ्रुहविर्टोवा को 6-4 और 6-2 से हराया था।

अमेरिका की कोको गौफ ने अपने दूसरे दौर में ऑस्ट्रीया की जूलिया ग्रैबर को 6-2 और 6-3 से हरा दिया है। 19 वर्षीय कोको ने अपने पहले दौर में स्पेन की रेबेका मसरोवा को 3-6, 6-1 और 6-2 से हराया था। फ्रेंच ओपन 2022 की रनर अप रही कोको को फाइनल मुकाबले में ईगा स्वेटिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here