Japan Vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, जापान वर्ल्ड कप से बाहर

0
1988
FIFA World Cup 2022 Japan Vs Croatia Live Score JAP vs CRO Round of 16

दोहा। Japan Vs Croatia: क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। कतर के अल जनौब स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक Japan Vs Croatia मैच में क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। इस हार के साथ ही जापान की फीफा वर्ल्ड कप से विदाई हो गई है। यह मौजूदा विश्व कप का पहला मैच रहा, जो पेनल्टी शूटआउट तक चला। शुरूआती 120 मिनिटों तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। क्रोएशिया की इस जीत के हीरो गोलकीपर लिवाकोविच रहे, जिन्होंने जापान के 3 शॉट रोककर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

Japan Vs Croatia: ऐसे चला पेनल्टी शूटआउट

– जापान की ओर से पहला शॉट मिनिमिनो लेने आए। उनके शॉट को क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने रोक लिया।

– क्रोएशिया की ओर से व्लादिच शॉट लेने आए और उन्होंने जापानी गोलकीपर को छका कर उन्होंने गोल दागा।

– जापान की ओर से दूसरा शॉट मितोमा लेने आए और वह भी चूक गए।

– क्रोएशिया के ब्रोजोविच ने गोल कर शूटआउट में अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

– जापान के लिए असानो ने गोल दाग अपनी टीम को वापस लाया है मैच में। स्कोर 2-1 से क्रोएशिया के पक्ष में।

– जापान के गोलकीपर ने गोंडा ने क्रोएशिया का तीसरा शॉट रोक लिया।

– जापान के कप्तान योशिदा का शॉट क्रोएशियाई गोली ने रोक लिया।

– क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया है।

शुरूआती 120 मिनट के खेल तक मैच में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। जापान के लिए Japan Vs Croatia मैच के 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोलकर शुरूआती बढ़त हांसिल की थी। इसके जवाब में 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोलकर क्रोएशिया को मैच में 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। 90 मिनट का खेल बराबरी पर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया।

एक्स्ट्रा टाइम में दोनों ही टीमें थकी हुई दिखाई दे रही थीं लेकिन जापान ने यहां भी शुरूआती 30 मिनट में काफी आक्रामक रूख अपनाया। जापान ने क्रोएशिया के पोस्ट पर कई जबर्दस्त हमले किए लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर स्कोर 1-1 पर ही रोके रखा।

हाफटाइम तक जापान को 1-0 की लीड

जापान ने Japan Vs Croatia मैच में हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। जापान ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पहली बार अपने पहले शॉट ऑन टारगेट पर ही पहले हाफ में गोल ठोक दिया। हाफ-टाइम से ठीक पहले 43वें मिनट में जापान के डेजेन माइडा ने गोल दाग अपनी टीम को क्रोएशिया पर 1-0 की बढ़त दिलाई। दरअसल, क्रोएशिया के फाउल पर जापान को शॉर्ट कॉर्नर मिला था। यहां पर डोन ने योशिदा को पास दिया। योशिदा के हेडर पर गेंद माइडा के पास पहुंची और उन्होंने दनदनाता हुआ शॉट मारकर गेंद को जापान के गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

जापान ने FIFA World Cup 2022 के ग्रुप स्टेज में दो मैच जीते थे। उसने स्पेन और जर्मनी जैसी दो मजबूत टीमों को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, क्रोएशिया की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। उसने तीन में से एक मैच जीता था, दो मैच ड्रॉ रहे थे। लिहाजा लीग मैचों का प्रदर्शन जापान के हक में था।

FIFA WC 2022: ब्राजील के लिए खुशखबरी! नेमार फिट, खेल सकते हैं प्री क्वार्टर फाइनल

90 मिनट तक स्कोर 1-1, पेरिसिच ने करवाई क्रोएशिया की बराबरी

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही क्रोएशिया ने जापान के पोस्ट पर जबर्दस्त हमले शुरू किए। 55वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने हैडर के जरिए शानदार गोलकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पेरिसिच का यह वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए ओवरऑल छठा गोल है। इसके अलावा वह चार असिस्ट भी कर चुके हैं। यानी वर्ल्ड कप में कुल 10 गोल में उनका सीधा योगदान रहा है।

पेरिसिच इससे पहले 2014 और 2018 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं। 2014 में पेरिसिच के डेब्यू करने के बाद से सिर्फ लियोनल मेसी (12) और कीलियन एम्बाप्पे (11) ने ही वर्ल्ड कप में गोल में उनसे ज्यादा योगदान दिया है। मैच में 90 मिनट का खेल खत्म होने तक स्कोर 1-1 ही रहा। इस तरह फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार कोई मैच अतिरिक्त समय में गया।

ओपनिंग गोल पड़ा जापान पर भारी

जापान ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल (Japan Vs Croatia ) मुकाबले से पहले फीफा वर्ल्ड कप के पिछले सात मैचों में ओपनिंग गोल करने पर चार मैच गंवाए। यानी मैच में पहला गोल दागना जापान के लिए अच्छा संकेत नहीं रहा। हालांकि पहला गोल दागने के बाद तीन मैच जापान ने जीते भी हैं। वहीं, वर्ल्ड कप में पिछले तीन मैचों में ओपनिंग गोल दागने के बाद जापान ने दो मैच गंवाए हैं।

क्रोएशिया का नॉकआउट में बेहतरीन रिकॉर्ड

क्रोएशिया की टीम तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में पहुंची है। पिछली दो बार जब क्रोएशिया की टीम राउंड ऑफ-16 में पहुंची थी तो जीतने में कामयाब रही थी। 1998 में क्रोएशिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया को 1-0 से और 2018 में डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक नॉकआउट स्टेज में कुल आठ में से सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। चार में टीम ने जीत हासिल की, जबकि दो ड्रॉ रहे।

फीफा वर्ल्ड कप में जापान का रिकॉर्ड

जापान ने FIFA World Cup 2022 में अपने दोनों यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत हासिल की। स्पेन और जर्मनी दोनों को जापान ने ग्रुप स्टेज में 2-1 से हराया। इन दो धमाकेदार जीत के साथ जापान की टीम चौथी बार प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। 2010 और 2018 में भी टीम अंतिम 16 में पहुंची थी। हालांकि, इस स्टेज के आगे टीम कभी नहीं बढ़ पाई है। 2002 में जापान को प्री-क्वार्टरफाइनल में तुर्की ने हराया था। 2010 में पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में, 2018 में बेल्जियम ने राउंड ऑफ-16 में हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here