ATP RANKINGS: रोजर फेडरर को हुआ नुकसान, Djokovic टॉप पर कायम 

0
358

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग (ATP RANKINGS) में नीचे खिसक गए हैं। पिछले सप्ताह ही वह टॉप-10 से बाहर हुए थे। एटीपी की ताजा रैंकिंग में फेडरर 15वें रैंक पर पहुंच गए हैं। 40 साल के स्विट्जरलैंड के फेडरर पिछले काफी समय से घुटने की चोट से परेशान हैं। इस कारण वह 2020 में एक भी टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। वहीं, 2021 में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विम्बलडन खेला था। जुलाई सात को विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में उन्हें पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

T20 World Cup: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में भिडंत आज, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

11वें स्थान पर पहुंच जेनिक सिनर

ATP RANKINGS में इटली के जेनिक सिनर ने लंबी छलांग लगाई और करियर बेस्ट 11वें स्थान पर पहुंच गए। रविवार को उन्होंने एंटवर्प में जीत हासिल की थी। यह इस सीजन उनका चौथा टाइटल रहा। इंडियन वेल्स चैंपियन कैमरून नॉरी करियर बेस्ट रैंकिंग 14वें पायदान पर पहुंच गए। नोवाक जोकोविच फिलहाल रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, यूएस ओपन चैंपियन रूस के डेनिल मेदवेदेव दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

T20 World Cup: Pak vs NZ में टक्कर आज, पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय

ये हैं ATP RANKINGS के टॉप 10 खिलाड़ी 

ATP RANKINGS में सर्बिया के नोवाक जोकोविच 11430 अकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। जबकि रूस के डेनियल मेदवेदेव 9630 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद तीसरे स्थान पर ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास हैं, जिनके 7930 अंक है। वहीं जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव 6680 अकों के साथ चौथे और स्पेन के राफेल नडाल 5635 अकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इसके बाद रूस के आंद्रे रुबलेव छठे नंबर पर है। उनके 5560 अंक है। वहीं इटली के मातिओ बैरेतिनी 4688 अंकों के साथ सातवें नंबर है। इसके बाद क्रमश कैस्पर रूड (नॉर्वे) 3615 (+1), डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया) 3405 (-1)और ह्यूबर्ट हर्काज़ (पौलेंड) 3378 अंकों के साथ आठवें, नौवें और दसवें नंबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here