World Cup 2023: भारत के ये 10 मैदान करेंगे विश्व कप की मेजबानी, जानिए इनकी पिच के मिजाज

0
81
Cricket World Cup 2023 Latest Update 10 grounds of India will host match, Pitch report, weather condition, full schedule

नई दिल्ली। World Cup 2023 को शुरु होने में अब महज 2 दिन शेष बचे हैं। भारत में होने जा रहे क्रिकेट के इस सबसे बड़े आयोजन के लिए देशभर के कुल 10 स्टेडियम को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। जहां वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले जाने हैं। आज हम आपको इन सभी 10 स्टेडियम्स की अलग-अलग विशेषताओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं। भारत का हर एक मैदान विश्व कप में मौजूद सभी टीमों को यहां खेलने का एक नया अनुभव प्रदान करेगा। तो आइए नजर डालते हैं…

Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स का धमाल जारी, एशियाई रिकॉर्ड के साथ भारत को 11वां गोल्ड

1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम- अहमदाबाद

गुजरात के शहर अहमदाबाद में मौजूद नरेंद्र मोदी स्टेडियम/मोटेरा स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। जिसमें 1,34,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। स्टेडियम का स्वामित्व गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पास है। World Cup 2023 में यहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें लीग स्टेज के 4 तथा टूर्नामेंट का फाइनल मैच शामिल है।

Asian Games 2023: गोल्फ और शूटिंग में भारत को सिल्वर, पदकों का आंकड़ा 40 पर पहुंचा

पिच रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है। लेकिन, वन-डे मैचों में यहां का पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को बराबर मदद देता है। एकदिवसीय क्रिकेट में इस मैदान पर कुल 28 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 16 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, पहले गेंदबाजी कराने वाली टीम ने यहां सिर्फ 12 ही मैचों में जीत हासिल की हैं। वन-डे में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 253 रन है। वहीं, दूसरी पारी में यह औसत घटकर 203 रन हो जाता है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2010, दक्षिण अफ्रीका(365/2) बनाम भारत
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2006, जिम्बाब्वे(85/10) बनाम वेस्ट इंडीज

World Cup 2023: खालिस्तानियों की धमकी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां

World Cup 2023 में होने वाले मैच

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- 5 अक्टूबर
भारत बनाम पाकिस्तान- 14 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 4 नवंबर
अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका- 10 नवंबर
फाइनल- 19 नवंबर

Asian Games 2023: ये रहा भारत का 8वें दिन का शेड्यूल, बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद

2. वानखेडे स्टेडियम- मुंबई

वानखेडे स्टेडियम महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में स्थिति है। यह भारत का ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें भारतीय टीम 2011 में दूसरी बार विश्व विजेता बनी थी। इस स्टेडियम का स्वामित्व और संचालन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के पास है। यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मुख्यालय भी है। यहां दर्शकों की बैठने की क्षमता 32,000 है। World Cup 2023 में इस मैदान पर कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें लीग स्टेज के 4 मैच तथा 1 सेमीफाइनल मैच शामिल है।

AUS vs NED : ऑस्ट्रेलिया के हाथ से छिटकी जीत, बारिश के कारण मैच रद्द

पिच रिपोर्ट: वानखेड़े का पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों की मदद करता है। अरब सागर के करीब होने से स्विंग गेंदबाजों को यहां काफी मदद मिलती है। हालाँकि सीमित ओवरों में इस पिच पर नई गेंद से टीम को थोड़ी मदद मिलती है। लेकिन, जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है और बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करती है। एकदिवसीय क्रिकेट में इस मैदान पर कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 14 मैच तथा चेज करने वाली टीम को 15 मैचों में जीत हासिल हुई है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 234 तथा दूसरी पारी का 201 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2015, साउथ अफ्रीका (438/4) बनाम भारत
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2012, भारतीय महिला टीम (79/10) बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाक को 10-2 से रौंदा, सेमीफाइनल पक्का

World Cup 2023 में होने वाले मैच

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड- 21 अक्टूबर
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- 24 अक्टूबर
भारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान- 7 नवंबर
सेमीफाइनल मैच- 15 नवंबर

IND vs ENG Warm-Up Match: बारिश ने धोया भारत और इंग्लैंड का मैच

3. एम ए चिदंबरम स्टेडियम/चैपॉक – चेन्न्ई

मुथैया अन्नामलाई चिदम्बरम स्टेडियम, जिसे आमतौर पर चेपॉक स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित है। 1916 में स्थापित हुआ यह मैदान कोलकाता के ईडन गार्डन्स के बाद देश का दूसरा सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम स्वामित्व और संचालन मद्रास क्रिकेट क्लब के पास है। जिसमें 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। World Cup 2023 में यहां कुल 5 लीग स्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।

Asian Games 2023: एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10 हजार मीटर रेस में रजत और कांस्य जीता

पिच रिपोर्ट: चैपॉक का पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होता है। इस पिच पर गेंद को अधिक टर्न प्राप्त होता है, जिस कारण बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। एकदिवसीय क्रिकेट में चैपॉक पर कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 17 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं, चेज करने वाली टीम को 16 मैचों में जीत हासिल हुुई है। स्पिन गेंदबाजों की इस पिच पर पहली पारी का औसत 224 रन तथा दूसरी पारी का औसत 205 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 1997, पाकिस्तान(327/5) बनाम भारत
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2011, केन्या(69/10) बनाम न्यूजीलैंड

Asian Games 2023: स्क्वैश में अब तक का सबसे रोमांचक फाइनल, भारत ने पाक को पीटकर जीता 10वां गोल्ड

World Cup 2023 में होने वाले मुकाबले

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड- 13 अक्टूबर
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड- 18 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- 23 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका- 27 अक्टूबर

Asian Games 2023: बोपन्ना-रितुजा की जोड़ी ने भारत को दिलवाया 9वां गोल्ड, मुक्केबाजी में भी दो मेडल तय

4. ईडन गार्डन- कोलकता

ईडन गार्डन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में स्थित है। यह भारत का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी स्थापना 1864 में हुई थी। वर्तमान में स्टेडियम की क्षमता 68,000 है। इस स्टेडियम का स्वामित्व और संचालन बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के पास है। World Cup 2023 में यहां कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 4 लीग स्टेज तथा 1 सेमीफाइनल मैच शामिल है।

Asian Games 2023: शूटिंग में एक और रजत, दिव्या-सरबजोत ने दिलवाया आज का पहला पदक

पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स का पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी लायक है। यहां बल्लेबाज को पिच की ओर से काफी मदद मिलती है, जिस कारण टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में आसानी होती है। इस मैदान में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा द्वारा वन-डे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली गई थी। रोहित ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर वन-डे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। यहां एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बललेबाजी करने वाली टीम ने 20 मैच तथा रन चेज करने वाली टीम ने सिर्फ 14 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 241 रन तथा दूसरी पारी का औसत स्कोर 203 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2014, भारत(404/5) बनाम श्रीलंका
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 1993 वेस्ट इंडीज(123/10) बनाम भारत

Asian Games 2023: ये है भारत का 7वें दिन का शेड्यूल, एक्शन में दिखेंगी चानू-लवलीना

World Cup 2023 में होने वाले मुकाबले

नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश- 28 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- 31 अक्टूबर
भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- 11 नवंबर
सेमीफाइनल- 16 नवंबर

NZ vs PAK Warm-Up Match: कीवी बल्लेबाजों के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से दी करारी शिकस्त

5. इकाना स्टेडियम- लखनऊ

श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है, इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की बैठने की क्षमता 50,000 है, जो इसे भारत का पांचवां सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाता है। यहां World Cup 2023 के कुल 5 मैच खेले जाएंगे।

पिच रिपोर्ट: इकाना स्टेडियम की पिच काफी धीमी है। जिस कारण स्पिनरों को मदद मिलती है और बल्लेबाजों को बड़े और टाइमिंग वाले शॉट लगाने में दिक्कत होती है। यहां एकदिवसीय क्रिकेट के कुल 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मात्र 2 मैच तथा रन चेज करने वाली टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। गेंदबाजों की इस धीमी पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन है, वहीं, दूसरी पारी का औसत स्कोर 212 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2019, वेस्ट इंडीज(253/5) बनाम अफगानिस्तान
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2019, अफगानिस्तान(194/10) बनाम वेस्ट इंडीज

BAN vs SL Warm-Up Match: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया; तनजिद, लिटन और मेहदी हसन ने जड़े अर्धशतक

World Cup 2023 में होने वाले मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका- 12 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- 16 अक्टूबर
नीदरलैंड बनाम श्रीलंका- 21 अक्टूबर
भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर
नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान- 3 नवंबर

World Cup 2023: अंपायर पैनल का ऐलान, क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज शामिल

6. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम- हैदराबाद

राजीव गांधी स्टेडियम स्टेडियम तेलंगाना की राजधानी में स्थित है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें कुल 55,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इसका स्वामित्व और संचालन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पास है। इस मैदान में World Cup 2023 के कुल 3 लीग स्टेज मैच खेले जाएंगे।

पिच रिपोर्ट: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। यहां विकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इस मैदान पर बहुत कम मैच खेले गए हैं। सपाट पिच वाले इस मैदान में कभी-कभी तेज गेंदबाजों द्वारा अतिरिक्त उछाल भी देखने को मिलता है। भारत के तीसरे सबसे बड़े मैदान पर सिर्फ 7 वन-डे मैच खेले गए है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच तथा रन चेज करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 288 रन है। वहीं, दूसरी पारी में स्कोर 262 रन का है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2009, ऑस्ट्रेलिया(350/4) बनाम भारत
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2011, इंग्लैंड(174/10) बनाम भारत

Asian Games 2023: शूटिंग से आया एक और रजत, स्कवैश में कांस्य से करना पड़ा संतोष; भारत के कुल 32 मेडल

World Cup 2023 में होने वाले 3 मैच

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड- 6 अक्टूबर
नीदरलैंड बनाम न्यूजीलैंड- 9 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- 10 अक्टूबर

World Cup 2023: आज 3 वॉर्मअप मैचों से शुरू होगा वर्ल्ड कप का रोमांच, एक्शन में दिखेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका

7. चिन्नास्वामी स्टेडियम- बैंगलौर

चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक की राजधानी बैंगलौर में स्थित विश्व के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों में से एक है। जिसकी साइड बाउन्ड्री अधिकतम 50-55 मीटर और सामने की बाउन्ड्री सिर्फ 60-65 मीटर हैं। इस मैदान में दर्शकों की बैठने की क्षमता 40,000 है। इसका स्वामित्व और संचालन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के पास है। इस मैदान में World Cup 2023 के कुल 5 मैच खेले जाएंगे।

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाका, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता 8वां स्वर्ण और 10वां रजत

पिच रिपोर्ट: छोटी बाउन्ड्री वाला चिन्नास्वामी स्टेडियम का पिच सीमित ओवरों में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां गेंदबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एकदिवसीय क्रिकेट में यहां कुल 38 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 मैच तथा रन चेज करने वाली टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 232 रन तथा दूसरी पारी का औसत स्कोर 215 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2013, भारत(383/6) बनाम ऑस्ट्रेलिया
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2008, भारत(166/4) बनाम इंग्लैंड

Asian Games 2023: शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर के बाद टेनिस में भारत को एक और सिल्वर मिला

World Cup 2023 में होने वाले मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- 20 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- 26 अक्टूबर
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 4 नवंबर
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- 9 नवंबर
भारत बनाम नीदरलैंड- 12 नवंबर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों की स्क्वाड तय, यहां देखें पूरी लिस्ट

8. अरुण जेटली स्टेडियम- दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है, जिसका संचालन और स्वामित्व दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पास है। यह कोलकाता के ईडन गार्डन्स के बाद भारत का दूसरा सबसे पुराना कार्यात्मक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। 41,842 क्षमता वाला यह मैदान World Cup 2023 में कुल 5 मैचों की मेजबानी करेगा।

पिच रिपोर्ट: अरुण जेटनी स्टेडियम पिछले कुछ वर्षों में बल्लेबाजी के अनुकूल रहा है। इस मैदान की पिच आम तौर पर एकदिवसीय मैचों के लिए धीमी बनी रहती है। जिस कारण पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाने में परेशानी होती है। लेकिन, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मैदान पर छोटी बाउन्ड्री और तेज आउटफील्ड के चलते दूसरी पारी में बल्लेबाजों का मदद मिलती है। इस मैदान पर अब-तक कुल 28 वन-डे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच तथा चेज करने वाली टीम ने 14 बार जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 रन तथा दूसरी पारी का स्कोर 203 रन देखा गया है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2011, वेस्ट इंडीज(330/8) बनाम नीदरलैंड
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2022, साउथ अफ्रीका(99/10) बनाम भारत

Asian Games 2023: ये है छठे दिन का शेड्यूल, टेनिस-शूटिंग में गोल्ड की आस

World Cup 2023 में खेले जाने वाले मैच

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका- 7 अक्टूबर
भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान- 15 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड- 25 अक्टूबर
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- 6 नवंबर

Cricket World Cup 2023: भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेंगे अश्विन

9. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम- पुणे

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है, इसका स्वामित्व और संचालन महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पास है। इस मैदान में दर्शकों के बैठने की क्षमता 37,000 की हैं। यहां World Cup 2023 के कुल 5 मैचों का आयोजन किया जाएगा।

पिच रिपोर्ट: पुणे का यह मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा उत्तम माना जाता है। हालाँकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसी ही स्पिन गेंदबाजों को अच्छी टर्न मिलने लगती है। यहां एकदिवसीय क्रिकेट के कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तथा 3 चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन तथा दूसरी पारी का औसत 281 रन का है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2017, भारत(356/7) बनाम इंग्लैंड
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2013, भारत(232/10) बनाम ऑस्ट्रेलिया

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने गत विजेता जापान को 4-2 से दी मात

World Cup 2023 में होने वाले मैच

भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका- 30 अक्टूबर
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका- 1 नवंबर
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड- 8 नवंबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- 11 नवंबर

Asian Games 2023: भारतीय फुटबॉल टीम सऊदी अरब से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

10. धर्मशाला स्टेडियम- हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का मैदान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। यह स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसुरत क्रिकेट स्टेडियम के रूप में जाना जाता है, यह स्टेडियम दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी ऊचाई 1457 मीटर है। हिमाचल की घाटियों के बीच स्थित इस मैदान का स्वामित्व और संचालन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन करता है। यह World Cup 2023 के 5 मैचों की मेजबानी करेगा।

पिच रिपोर्ट: धर्मशाला का पिच पिछले कुछ सालों से तेज गेंदबाजों को मदद दे रहा है। हिमालय में ऊचाई में बसे इस मैदान पर पर ठंड के साथ भारी ओस भी देखी जाती है। हालाकी, दिन की धूप में ओस कम रहती है, लेकिन शाम होते-होते इस पिच पर भारी ओस देखने को मिलती है। जिससे बड़े स्कोर वाले मैचों में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुँच जाती है। एकदिवसीय क्रिकेट में इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 1 मैच तथा चेज करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन तथा दूसरी पारी का औसत स्कोर 201 रन है।

सर्वश्रेष्ठ वन-डे स्कोर- साल 2014, भारत(330/6) बनाम वेस्ट इंडीज
न्यूनतम वन-डे स्कोर- साल 2017, भारत(112/10) बनाम श्रीलंका

Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम घोषित, तमीम-इबादत बाहर

World Cup 2023 में होने वाले मैच

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- 7 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- 10 अक्टूबर
साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड- 17 अक्टूबर
भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- 28 अक्टूबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here