Asia Cup 2023: बीसीसीआई पदाधिकारी जाएंगे पाकिस्तान, जय शाह श्रीलंका में देखेंगे IND vs PAK मैच

0
114
Asia cup 2023 BCCI president Roger Binny and vice-president Rajeev Shukla will be travelling to Lahore

Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के आमंत्रण पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला लाहौर जाएंगे। दोनों ने एशिया कप के लिए PCB का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों पदाधिकारी चार से सात सितंबर तक पाकिस्तान में एशिया कप के मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। PCB ने एशिया कप के लिए सचिव जय शाह समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। समझा जाता है कि अध्यक्ष बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को ही BCCI ने पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी है। एशिया कप का पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।

Asia Cup 2023 पर कोविड का साया, दो खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव!

भारत-पाकिस्तान के मैच में जय शाह रहेंगे मौजूद

बिन्नी और शुक्ला के अलावा BCCI के सचिव जय शाह Asia Cup 2023 के  भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले में होने वाले मैच में मौजूद रहेंगे। इसके बाद तीनों तीन सितंबर को भारत वापस आएंगे। यहां से बिन्नी के साथ राजीव शुक्ला वाघा बार्डर से होते हुए लाहौर जाएंगे। राजीव शुक्ला 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में गई टीम के साथ भी पाकिस्तान गए थे।

BWF World Championships 2023: प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप में पदक किया तय, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराया

रात्रिभोज के लिए किया गया आमंत्रित

दरअसल, बिन्नी और शुक्ला दोनों को चार सितंबर को पीसीबी द्वारा लाहौर में आयोजित होने वाले आधिकारिक रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समझा जाता है कि BCCI के दोनों पदाधिकारी चार सितंबर को Asia Cup 2023 के अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच और अगले दिन पाकिस्तान के शुरुआती सुपर 4 मुकाबले को देखेंगे।

World Athletics Championship: नीरज चोपड़ा की फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ एंट्री, एक ही थ्रो में रच दिया इतिहास

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

BCCI के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को Asia Cup 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान में चार और श्रीलंका में नौ मैच खेले जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ग्रुप ए में है। उसके साथ पाकिस्तान और नेपाल भी है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी। वहां से 2 टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here