Korea Open 2023: फाइनल में पहुँची सात्विक और चिराग की जोड़ी, सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

0
68

येओसू। Korea Open 2023 के मेंस डबल्स में आज सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साईराज और चिराग ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के वेइ केंग लिआंग और चंग वांग की जोड़ी को 21-15 और 24-22 से हराकर इस साल तीसरी बार BWF वर्ल्ड टूर के फाइनल में जगह बनाई है। टूर्नामेंट में इन दोनों शटलर्स के अलावा एक भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। भारत के स्टार खिलाड़ियों में शमिल पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत जैसे बड़े शटलर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है।

IND W vs BAN W: आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला, सीरीज कब्जाने उतरेगी भारतीय टीम

एकतरफा अंदाज में जीते सात्विक और चिराग

Korea Open 2023 में येओसू से जिन्नम स्टेडियम में खेले गए इस सेमीफाइनल मुकाबले में आज सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। विश्व नंबर-1 की जोड़ी ने चीन के वेइ केंग लिआंग और चंग वांग की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में 21-1ृ5 और 24-22 से हराया। सात्विक और चिराग ने पहले सेट में 21-15 से आसान जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे सेट में चीनी जोड़ी वेइ केंग लिआंग और चंग वांग ने चिराग और सात्विक को कड़ी टक्कर दी। लेकिन, अंत में यहां भी भारतीय जोड़ी ने 24-22 से जीत हासिल कर ली। फाइनल में अब चिराग और सात्विक की जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो की जोड़ी के साथ होगा।

Ashes 2023: बेयरेस्टो 99 पर नाबाद रहकर भी शतक से चूके, चौथे टेस्ट में बने अजब-गजब रिकॉर्ड्स

10 साल पुराने रिकॉर्ड को सात्विक ने तोड़ा

आपको बता दें कि हाल ही में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने, इसके साथ ही मई 2013 में मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। Satwiksairaj का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी काफी तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम रहा जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here