FIFA Ranking में भारतीय फुटबॉल टीम का कमाल, हासिल की डबल डिजिट रैंकिंग

0
60

ज्यूरिख। FIFA Ranking: भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा रैंकिंग में कमाल दिखाया है। सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि टीम पांच साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार डबल डिजिट में रैंकिंग हासिल करने में सफल हुई है। टीम इंडिया की मौजूदा फीफा रैंकिंग 99 है, जो कि पिछले कुछ समय तक 100 या इससे ज्यादा पर अटकी हुई थी।

ACC Emerging Asia Cup: दोनों सेमीफाइनल आज; तय होंगे खिताबी दावेदार, IND vs PAK हो सकता है फाइनल

2018 में भारत की रैंकिंग रही थी 96

हाल के सालों की बात करें तो भारत की 2018 में सबसे अच्छी FIFA Ranking 96 थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम एक भी बार 100 से नीचे नहीं आई। इस तरह 2018 के बाद साल 2023 में टीम फिर से डबल डिजिट में रैंकिंग हासिल करने में सफल हुई है। भारतीय फुटबॉल टीम ने जुलाई के पहली सप्ताह में सैफ चैंपियनशिप जीती थी। भारत ने खिताबी मैच में कुवैत को हराया था। इस मुकाबले के बाद पहली बार फीफा की रैंकिंग अपडेट हुई है।

IND vs WI: 500वें मैच में विराट कोहली का कमाल, रच दिए कई कीर्तिमान

भारत ने मॉरीटानिया को पीछे छोड़ा

हाल ही में अपडेट हुई FIFA Ranking में भारत ने मॉरीटानिया को पीछे छोड़ा है। लेकिन, इस समय लेबनान 100वें स्थान पर है, जबकि मॉरीटानिया 101वें स्थान पर है। मॉरीटानिया की टीम दो स्थान खिसक गई है, जो पहले 99वें स्थान पर थी, लेकिन अब 101 वें स्थान पर है। 100वें स्पॉट पर लेबनान की टीम है, जबकि भारतीय फुटबॉल टीम ने 99वां स्थान हासिल कर लिया है।

IND vs WI: कोहली-जडेजा ने संभाला मोर्चा, पहले दिन भारत 288/4

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की बादशाहत कायम

भारत की सर्वश्रेष्ठ FIFA Ranking 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी। टीम 1993 में भी 99वें स्थान पर पहुंची थी जबकि 2017 और 2018 में 96वां स्थान हासिल करने में सफल रही थी। पिछले महीने टीम 100वें स्थान पर थी। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की शीर्ष पर बादशाहत कायम है जिसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और बेल्जियम की टीम मौजूद हैं। एशिया में जापान 20वें स्थान से शीर्ष पर है जबकि ईरान (22वीं रैंकिंग), ऑस्ट्रेलिया (27), कोरिया (28) और सऊदी अरब (54) शीर्ष पांच में शामिल अन्य टीम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here