Satwiksairaj के शॉट ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार को पीछे छोड़ा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

0
192

टोक्यो। Satwiksairaj: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट पर एक ऐसा स्मैश शॉट खेला जिसकी रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा थी। आमतौर पर बुलेट ट्रेन की जो सबसे तेज रफ्तार बताई जाती है वो 320 से 380 किमी प्रति घंटा होती है। पर सात्विक ने इस स्पीड से भी कहीं ज्यादा तेज स्मैश शॉट लगाया और अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया। भारत के स्टार शटलर ने 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्मैश शॉट लगाया। यह बैडमिंटन में किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी जगह मिली।

Ashes 2023: मैच से एक दिन पहले हुई इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की वापसी, कप्तान की पुष्टि

10 साल पुराने रिकॉर्ड को सात्विक ने तोड़ा

आपको बता दें कि हाल ही में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने, इसके साथ ही मई 2013 में मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। Satwiksairaj का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी काफी तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम रहा जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

SL vs PAK 1st Test: सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, पाकिस्तान को 149 रन की बढ़त

सात्विक ने योनेक्स फैक्ट्री में लगाया था ‘बुलेट’ शॉट

इसको लेकर जापान की कंपनी योनेक्स ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि, योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की। Satwiksairaj ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here