Kuortane Games: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मैडल, ओलंपिक चैंपियन को शिकस्त

813
Advertisement

नई दिल्ली। Neeraj Chopra : टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मैडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का परचम दुनिया में फहराया है। नीरज ने फिनलैंड में चल रहे कुआर्ताने गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय एथलीट भी बने हैं। यहां नीरज (Neeraj Chopra) ने अपने पहले ही प्रयास में 86.69 मीटर दूर भाला फेंका, जो कि निर्णायक साबित हुआ।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज दूसरी किसी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे और उन्होंने एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले वो पावो नुरमी गेम्स में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था और सबसे दूर भाला फेंकने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

ENG vs NED : पहले ही मैच में England का विश्व रिकॉर्ड, नीदरलैंड को 232 रनों से हराया

Neeraj Chopra अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से रहे दूर

भारत के लिए सबसे दूर जेवलिन फेंकने का रिकॉर्ड पहले भी नीरज के ही नाम था। टोक्यो ओलंपिक में Neeraj Chopra ने 87.58 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया था। हालांकि, पावो नुरमी गेम्स में नीरज को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा था। फिनलैंड के हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा ने 86.69 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ ही पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। हालांकि, उनका विजयी थ्रो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम था। Neeraj Chopra का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.30 मीटर का है, जो उन्होंने इस सप्ताह के शुरुआत में पावो नुरमी खेलों के दौरान दर्ज किया था।

Indonesia Open 2022: सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय, अब खिताबी जीत पर निशाना

त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 86.64 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। केशोर्न वालकॉट लंदन 2012 के स्वर्ण पदक विजेता हैं। वहीं, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 86.64 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि ग्रेनेडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 84.75 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply