ISL 2020: सुनील छेत्री के दम पर जीता बेंगलुरु

0
918

नई दिल्ली। ISL (इंडियन सुपर लीग) में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नइयन FC के खिलाफ हुए मैच में सुनील छेत्री मैच के हीरो रहे। उन्होंने मैच के 56वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 से जीत दिला दी।

Ravindra Jadeja चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर

बेंगलुरु की इस ISL सीजन में तीन मैचों में यह पहली जीत है और अब वह 5 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 4th नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नइयन को 3 मैचों में पहली हार मिली है।

बेंगलुरु की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 7वें मिनट में ही डिफेंडर आशिक कुरुनियन को यलो कार्ड का सामना करना पड़ा। 16वें मिनट में चेन्नइयन को एक बड़ा झटका लगा। मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह इडविन वेंसपॉल को भेजा गया।

दो मिनट बाद ही चेन्नइयन के ब्मिडफील्डर राफेल क्रिवेलारो ने पहला हमला किया। हालांकि उनका शॉट सीधे गुरप्रीत सिंह संधू के दस्तानों में गया। तीन मिनट बाद क्रिवेलारो के साथी एली साबिया खुद को यलो कार्ड दिखाया गया।

ENG vs SA ODI: दक्षिण अफ्रीका का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, मैच स्थगित

31वें मिनट में बेंगलुरु के राहुल भेके ने बॉक्स के अंदर बेहतरीन मूव बनाया, लेकिन हेडर से लगाया उनका यह शॉट वाइड चला गया। 6 मिनट बाद ही टीम की तरफ से एक और आक्रमण हुआ, लेकिन इस बार जुआनन के हेडर को विशाल कैथ ने सेव कर दिया। 45वें मिनट तक बेंगलुरु और चेन्नइयन मैच में चढ़कर खेल रही थी और कई आक्रमण के बावजूद वे पहले हाफ में गोल नहीं दाग पाए।

बॉक्स में फाउल होने के कारण रेफरी ने बेंगलुरु को पेनल्टी दी। कप्तान सुनील छेत्री ने 56वें मिनट में इस पेनल्टी को गोल में तब्दील करके बेंगलुरु को चेन्नइयन पर 1-0 की बढ़त दिला दी। छेत्री का ISL 2020 का यह पहला गोल है।

मैच के आखिरी मिनिटों में भी बराबरी का गोल करने के लिए चेन्नइयन ने दो बदलाव किए। बावजूद इसके वह बराबरी नहीं कर पाई और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया। बेंगलुरु ने इंज्युरी टाइम में भी लगातार आक्रमण के बावजूद अपना डिफेंस मजबूत रखते हुए ISL 2020 सीजन में पहली बार 3 अंक हासिल कर लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here