एक और दिग्गज फुटबॉलर ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा फुटबॉल जगत

0
732
Veteran Footballer Senegalese Papa Bouba Diop Dies latest sports news in hindi

दिग्गज फुटबालर Papa Bouba का 42 साल की उम्र में निधन

नई दिल्लीः अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन के शोक से अभी फुटबॉल फैंस उबर ही रहे थे कि एक और महान खिलाड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस तरह फिर से फुटबॉल फैंस में शोक की लहर है। दरअसल, सेनेगल के दिग्गज फुटबॉलर Papa Bouba Diop का निधन हो गया है। महज 42 वर्ष की उम्र में Papa ने रविवार की देर रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

La Liga: लगातार तीसरे मुकाबले में हारी Real Madrid

Papa Bouba लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इसी वजह से उनका निधन हो गया है। पेरिस के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि 25 नवंबर को महान फुटबॉलर माराडोना भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में अपने हैरतअंगेज गोल से Bouba ने चैंपियन टीम फ्रांस को हैरत में डाल दिया था। उनके गोल की ही मदद से सेनेगल ने फ्रांस जैसी धाकड़ टीम को धूल चटाई थी।

Domestic Cricket: 20 दिसंबर से मुश्ताक अली और 11 जनवरी से रणजी ट्रॉफी !!

सेनेगल ने फ्रांस को 1-0 से हराते हुए इतिहास रच था, क्योंकि फ्रांस उस समय टॉप की टीम थी, जबकि सेनेगल की टीम रैंकिंग में काफी पीछे थी। उस मैच में किए गए प्रदर्शन की वजह से Papa Bouba को काफी याद किया जाता है। ये साल 2002 के फीफा फुटबॉल विश्व कप का पहला मैच था। 28 जनवरी 1978 को डकार में जन्मे Papa Bouba ने कई फुटबॉल क्लबों के लिए मैच खेले थे। अपने करियर में उन्होंने फुल्हमए वेस्ट हम युनाइटेड और बर्मिंगम सिटी जैसे बड़े फुटबॉल क्लबों के लिए टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था।

क्यों लगाया पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam पर यौन शोषण का आरोप

अपने प्रफेशनल करियर में Papa Bouba ने 261 मैच खेले थे। जिनमें 26 गोल दागे थे। Papa Bouba के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 63 मैचों में कुल 11 गोल किए हैं। दिग्गज फुटबॉलर के निधन पर दुनिया भर के फुटबॉल खिलाड़ी शोक में हैं और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here