WTC Points Table में टीम इंडिया की छलांग, इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल

0
45
WTC Points Table after big victory team india reaches on 2nd spot, big loss to England team

दुबई। WTC Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा। राजकोट में रविवार को संपन्न हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त दी। इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा हुआ। अब टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। डब्ल्यूटीसी 2023-25 पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर है।

न्यूजीलैंड की टीम 75 अंकों के साथ पहले पायदान पर

कीवी टीम के खाते में 75 अंक है। भारतीय टीम यहां 59.52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया का है। कंगारू टीम 55 अंक लिए हुए हैं। इस हार के बाद इंग्लैंड का हाल बहुत खराब हो गया है। वह WTC Points Table में 8वें पायदान पर पहुंच गई है। उसके खाते में महज 21.87 अंक रह गए है। राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को स्लो ओवर रेट के कारण भी डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स का बड़ा नुकसान हुआ। उसे 19 पॉइट्ंस का नुकसान झेलना पड़ा।

IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद इंग्लिश कप्तान का टीम इंडिया को चैलेंज, बोले-रांची में मिलेंगे तो..!

जारी चक्र में भारत को मिली चार जीत और दो हार

भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी के वर्तमान चक्र में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। इनमें उसे चार में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया का एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है। टीम इंडिया ने इस बार WTC Points Table में अंक बटोरने की शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे से की थी। दो मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से जीत मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाए हुए है।

IND vs ENG: भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत; इंग्लैंड को 434 से रन रौंदा, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक

राजकोट टेस्ट में विशाल जीत का हुआ फायदा

WTC Points Table से पहले तीसे टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम ने राजकोट में इंग्लैंड को 434 रन से पटखनी दी। भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक हुए मुकाबलों में यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ चुने गए। उन्होंने इस मुकाबले में 112 रन की पारी भी खेली और कुल 7 विकेट भी चटकाए। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने जहां पहली पारी में शतक जड़ा, तो वहीं यशस्वी ने तीसरी पारी में दोहरा शतक जमाया। सरफराज ने भारत की दोनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here