World Cup 2023: आज पाकिस्तान को वापसी की उम्मीद, सामने है द. अफ्रीका; बदल जाएगी प्लेइंग XI

0
75
World Cup 2023 pak vs sa match day, last hope for Pakistan, updates and records, know possible playing xi

चेन्नई। World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपना अगला वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज खेलना है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिये साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना है क्योंकि इसमें हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होगे ही, बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है। इस मैच में पाकिस्तान अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में वापसी की उम्मीद करेगी।

World Cup 2023: इंग्लैंड ने जारी रखा श्रीलंका के खिलाफ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

चेपॉक की पिच पर किसका राज

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच काफी संतुलित मानी जाती है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को इससे मदद मिलती है। पिच सूखे रहने की उम्मीद है और स्पिनरों को यहां काफी मदद मिल सकती है। यहां जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है विकेट थोड़ी धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। पाकिस्तान की टीम ने अपना World Cup 2023 का पिछला मैच इसी मैदान पर खेला था जहां उसे अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

World Cup 2023: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी फॉर्म में

World Cup 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं। हेनरिक क्लासेन और क्विंटन डी कॉक के बल्ले से टीम के लिए लगातार रन निकल रहे हैं। डी कॉक पिछले पांच मैचों में से 3 में शतक जड़ने का काम किया। एक वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफ्रीका की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होगा महज एक बदलाव, अश्विन की एंट्री तय!

जानिए किसका पलड़ा भारी

साउथ अफ्रीका ने World Cup 2023 में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। जिनमें से 4 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर बरकरार है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की बात करें तो दोनों ही देश के बीच वर्ल्ड कप में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें साउथ अफ्रीका ने तीन और पाकिस्तान की टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की है।

French Open Badminton: लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हारकर बाहर

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी

साउथ अफ्रीका की टीम ने World Cup 2023 में बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे टूर्नामेंट के फेवरेट टीमों को साउथ अफ्रीका ने एक तरफा अंदाज में हराया था। वहीं नीदरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान ने अपने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से किया था। नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

World cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ, बन रहे हैं ये समीकरण

World Cup 2023 में आज के मैच की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स/टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कूट्जी/तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल- हक/फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर/हसन अली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here