2 मैच..2 शतक.. Shikhar पर Dhawan, दिल्ली ने बनाए 164 रन

0
1599
DC vs KXIP Shikhar Dhawan second hundred 38th match IPL 13 latest sports news in hindi
Image Credit: Twitter/@IPL

Shikhar Dhawan ने IPL में रचा इतिहास, लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली। Shikhar Dhawan के आईपीएल में लगातार दूसरे शतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। Shikhar Dhawan ने इस मैच में रिकाॅर्ड्स की झड़ी लगाई। मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 5 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

Shikhar Dhawan ने सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेली थी। धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ऋषभ पंत 14-14 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने लीग में अपने 2 हजार रन पूरे किए। पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल, जिमी नीशम और मुरुगन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

Shikhar Dhawan IPL में 5 हजार रन बनाने वाले 5वें प्लेयर

खिलाड़ी                मैच               रन
विराट कोहली         186             5759
सुरेश रैना             193             5368
रोहित शर्मा           197             5158
शिखर धवन          169             5044
डेविड वॉर्नर          135             5037

अहमदाबाद करेगा India-इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी

धवन लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाने वाले 6th बल्लेबाज

Shikhar Dhawan ने IPL में अपनी 40वीं फिफ्टी पूरी की। ऐसा करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं। फिलहाल, डेविड वॉर्नर 46 फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं। धवन ने IPL में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया है। ऐसा करने वाले वे छठवें बल्लेबाज बने।

पृथ्वी शॉ लगातार चौथे मैच में फ्लॉप

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार चौथे मैच में फ्लॉप रहे हैं। वे इन 4 मैचों में 11 रन ही बना सके। इस दौरान वे राजस्थान और चेन्नई के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 4 और मौजूदा मैच में 7 रन बनाए।

इंडियन Football Player बाला देवी ने स्काटिश लीग से किया करार

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर और डेनियल सैम्स को मौका मिला। उनके लिए एलेक्स कैरी, एनरिक नोर्तजे और अजिंक्य रहाणे को बाहर किया गया। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक बदलाव किया। क्रिस जॉर्डन की जगह जिमी नीशम को शामिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here