Pele Funeral : सांतोस के कब्रिस्तान में पेले का अंतिम संस्कार, ब्राजील ने नम आंखों से दी विदाई

0
426
Soccer Star Pele's funeral in Santos cemetery, Brazil bids farewell

सांतोस। Pele Funeral : महान फुटबॉलर पेले का मंगलवार देर रात सांतोस में दुनिया के सबसे बड़े 10 मंजिला कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले 24 घंटे के अंदर 2.3 लाख लोगों ने पेले के अंतिम दर्शन किए। पेले का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को सैंटोस स्टेडियम से कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोले एक्यूमेंनिका पहुंचाया गया। शहर में पेले के ताबूत को ब्राजील के झंडे से साथ ले जाया गया। सैंटोस स्टेडियम से मेमोरियल तक पूरे रास्ते में पेले को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पेले का पार्थिव शरीर यहां अगले 24 घंटे तक रहा। उनका अंतिम संस्कार इसी शहर में हुआ।

मां के घर के सामने से निकली शवयात्रा

पेले को उनकी मां ने भी देखा। पेले का शव उनके घर से होते हुए गया। वहां उनकी मां ने परिवार के साथ Pele को श्रद्धांजलि दी। पेले को मेमोरियल को नेक्रोपोल एक्यूमेनिका वर्टिकल कब्रिस्तान में ले जाया गया। यह कब्रिस्तान वर्टीकल यानी एक बिल्डिंग की तरह है। यहां पेले की आखिरी इच्छा स्वरुप उन्हें नौवीं मंजिल पर दफनाया गया। पेले के पिता को भी यहीं दफनाया गया था। मेमोरियल की नौवीं मंजिल से सैंटोस स्टेडियम की पिच नजर आती है।

Pele Died: महान फुटबॉलर पेले का कैंसर से निधन, साओ पाउलो के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पेले की मां को नहीं थी निधन की खबर

पेले की मां को नहीं पता था कि उनके बेटे की मृत्यु हो गई है। इस बात का खुलासा उनकी बहन ने किया। पेले की मां सेलेस्टे अभी-अभी 100 साल की हुईं। उनकी देखभाल बेटी मारिया लूसिया डो नैसिमेंटो करती हैं। पेले की बहन ने अपनी मां को नहीं बताया कि उनका बेटा कैंसर से जंग हार गया। Pele की मां बेड रेस्ट पर हैं और वे उठ नहीं सकतीं। पेले के कॉफिन को उनके घर से होते हुए ले जाया गया, जहां पेले की मां ने अपने बेटे को अंतिम विदाई दी।

Pele Died: अब आसमान में फुटबॉल खेलेंगे पेले-माराडोना, वायरल हुआ पेले का ट्वीट

15 साल की उम्र में जॉइन किया था सांतोस क्लब

फुटबॉल खेलते समय सैंटोस के सिलेक्टर की नजर पेले पर पड़ी। उन्होंने Pele के पोटेंशियल और काबिलियत को पहचाना और अपने क्लब से खेलने का ऑफर दिया। इसके बाद 1956 में मात्र 15 साल की उम्र में पेले ने सैंटोस जॉइन कर लिया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में गोल दागा और फिर प्रमुख टीम का हिस्सा भी बन गए। 1957 में यूरोप के बड़े क्लब जैसे युवेंटस, रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उन्हें साइन करने की कोशिश की, लेकिन पेले इन क्लब से नहीं जुड़े।

Pele के एक और रिकाॅर्ड पर Messi की नजरें

1956 से 1974 तक सैंटोस के लिए खेले

Pele 1956 से 1974 तक ब्राजील के टॉप क्लब सैंटोस से खेले। उन्होंने सैंटोस में रहते हुए 1000 से भी ज्यादा गोल दागे। वहीं, क्लब में रहते हुए उन्होंने 21 ट्रॉफी भी अपने नाम की। 1971 के बाद उन्होंने क्लब फुटबॉल खेलना जारी रखा और 7 साल बाद फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here