CWG पदकवीरों से मिले PM Modi, बोले- आपने दुनिया को दिखाई ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की ताकत

0
322
PM Modi interacts with CWG 2022 champion Indian players sports breaking news today

नई दिल्ली। PM Modi interact with CWG champions: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की। खिलाड़ियों से रूबरू होने के दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जब आप पदक के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे, तब करोड़ों भारतवासी रातभर जागकर पदक की आस लगाए आपके लिए दुआ कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

PM Modi ने कहा, आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं

PM Modi ने कहा- मुझे खुशी है कि आप सभी ने अपने कार्यक्रम में से समय निकाल कर परिवार के सदस्य के रूप में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। मैं अन्य सभी भारतीयों की तरह आपसे बात करके गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

PM Modi ने कहा- पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन  के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया। भारत ने चेस ओलंपियाड का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। मैं शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई देता हूं।

बेटियों ने किया अद्भुत प्रदर्शन: PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा- बॉक्सिंग हो, जूडो हो, कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने डॉमिनेट किया, वो अद्भुत है। आप सभी देश को सिर्फ एक मेडल नहीं देते, सेलिब्रेट करने का, गर्व करने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त करते हैं। आप खेल में ही नहीं, बाकी सेक्टर में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।

खेलो इंडिया से निकले खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा- तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया के मंच से निकले अनेक खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। TOPS का भी पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिल रहा है। नए टैलेंट की खोज और उनको पोडियम तक पहुंचाने के हमारे प्रयासों को हमें और तेज करना है।

– भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत कुल 61 मैडल अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत ने चौथा स्थान हांसिल किया है। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे बात की थी। तब उन्होंने कहा कि था कि वह खिलाड़ियों से मिलना चाहते थे लेकिन संसद सत्र की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में अब वो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद सभी खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री अब अपने वादे को निभाने वाले हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे।

Fifa World Cup 2022: तय शेड्यूल से एक दिन पहले होगा शुरू, औपचारिक ऐलान

CWG 2022: इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन

– भारत ने बर्मिंघम (CWG 2022) में सबसे शानदार प्रदर्शन कुश्ती में किया। भारत का 12 पहलवानों का दल यहां पहुंचा था और सभी 12 ने कोई ना कोई पदक जीता। भारत ने कुश्ती में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीता है। पिछली बार 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिले थे।

– भारत ने बैडमिंटन और टीटी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन में इस बार 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 2018 में इस खेल में हमें 2 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मिला था। टेबल टेनिस में भी गोल्ड में इजाफा हुआ। इस बार 4 गोल्ड मिले, पिछली बार 3 ही मिले थे।

Deep diving: बिना ऑक्सीजन समुद्र में 393 फीट गहरी डाइव लगाई, अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

– हॉकी, जूडो और लॉन बॉल्स में भी भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने सिल्वर और महिला टीम ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। लॉन बॉल्स में भारत ने गेम्स के इतिहास में पहली बार 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। इसी तरह जूडो में भी दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता। जबकि 2018 में भारत को कोई पदक नहीं मिला था।

– एथलेटिक्स में भी भारत ने CWG 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भी भारत ने इस बार 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। 2014 और 2018 में भारत ने एथलेटिक्स में 3-3 मेडल ही जीते थे।

World Test Championship 2021-23: ICC ने जारी की बल्लेबाजों की सूची, ये खिलाड़ी टॉप पर

Commonwealth Games में भारत ने जीते कुल 564 मैडल

1930 से शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब-तक कुल 564 मैडल जीते हैं। जिसमें 203 गोल्ड, 189 सिल्वर और 172 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा मैडल 2010 में दिल्ली में अयोजित हुए Commonwealth Games में जीते थे। जिसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 101 मेडल शामिल थे। भारत इस समय सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में चौथे स्थान पर है।

CWG 2022: भारत का अभियान खत्म, हॉकी में सिल्वर, खाते में 22 गोल्ड सहित 61 पदक

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 2,594 मैडल जीते हैं। जिसमें 999 गोल्ड, 832 सिल्वर और 763 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड ने कुल 2,220 मैडल जीते हैं। जिसमें 771 गोल्ड, 781 सिल्वर और 768 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कनाड़ा ने कुल 1,647 मेडल जीते हैं। जिसमें 510 गोल्ड, 548 सिल्वर और 589 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।

CWG 2022: भारत के पदक विजेता

– 22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।

– 16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।

– 23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here