CWG 2022: चोट ने छीना संकेत से गोल्ड मैडल लेकिन भारत को दिलाया सिल्वर

0
228
CWG 2022 Sanket Sargar won first silver in birmingham commonwealth games for india, fought for gold even after injury

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल का खाता खुल गया। वेटलिफ्टिंग के मेंस 55 किग्रा वर्ग में वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। संकेत ने ओवरऑल 248 किलो वजन उठाकर सिल्वर मैडल अपने नाम किया। इस इवेंट का गोल्ड मलेशिया के वेटलिफ्टर को मिला। यह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में भारत का पहला पदक है।

CWG 2022: भारत का पदक का खाता खुला, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर

संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठा लिया है। इसी के साथ संकेत ने स्नैच में सबसे ज्यादा स्कोर किया है। जबकि क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में ही संकेत ने 135 किलो वजन उठाया। इसी के साथ यह लगभग तय हो गया था कि संकेत गोल्ड मैडल जीतने वाले हैं। लेकिन इसके बाद सबकुछ बदल गया।

दूसरे प्रयास में संकेत ने 139 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन बैलेंस नहीं कर पाए और चोट खा बैठे। चोट के बावजूद संकेत ने हार नहीं मानी और तीसरा प्रयास भी करने का निर्णय लिया। संकेत ने तीसरे प्रयास में फिर 139 किलो भार उठाने का प्रयास किया लेकिन तेज दर्द के कारण वो इसे भी बैलेंस नहीं कर पाए। वहीं मलेशिया के वेटलिफ्टर ने अपने तीसरे प्रयास में 142 किलो वजन उठाकर ओवरऑल वजन उठाने में संकेत को पीछे छोड़ दिया और गोल्ड पर कब्जा जमाया।

CWG 2022 का दूसरा दिन, आज 23 गोल्ड दांव पर, चानू दिला सकती हैं सोना

CWG 2022: एक किलो के अंतर से गोल्ड से चूके

मलेशिया के बिब अनीक ने इस इवेंट का गोल्ड मैडल जीता। उन्होंने कुल 249 किग्रा भार उठाया। अनीक का स्कोर स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा रहा। संकेत सिर्फ एक किलो के अंतर से गोल्ड नहीं जीत सके। उनके चोटिल होने का फायदा अनीक को मिला। अगर संकेत चोटिल नहीं होते तो गोल्ड भारत के नाम होता। श्रीलंका के दिलांका योदागे ने 225 किग्रा भार के साथ कांस्य जीता।

CWG 2022 : 9th क्लास की स्टूडेंट, 14 साल की उम्र और पदक जीतने की दावेदारी

भारत के लिए पुरुषों में पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों में सतीश शिवलिंगम और रंगला वेंकट राहुल ने गोल्ड जीता था। संकेत उस क्रम को जारी रखने में कामयाब नहीं हुए। वेटलिफ्टिंग 19वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में है। 1950 में पहली बार यह खेलों का हिस्सा लिया था। इस बार 16 वर्गों में 180 एथलीट भाग ले रहे हैं। इनमें 90 पुरुष और 90 महिला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here