CWG 2022: भारतीय पुरुष टीम ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर को सिल्वर

0
422
CWG 2022 Indian men's team wins gold in table tennis, Vikas Thakur wins silver in weightlifting

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल इवेंट के पांचवे दिन भारत ने अपना पांचवां गोल्ड जीता। भारत ने टेबल टेनिस के पुरुष टीम इवेंट में सिंगापुर को 3-1 से शिकस्त देकर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। जी साथियान, हरमीत देसाई ने अपने-अपने सिंगल्स मैच जीते साथ ही साथ दोनों खिलाड़ियों ने बतौर जोड़ीदार डबल्स मुकाबला भी जीता। इस के तुरंत बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मैडल मिला।

वेटलिफ्टिंग के मेंस 96 किलो कैटेगरी में भारत के विकास ठाकुर ने सिल्वर जीता है। उन्होंने कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास ने स्नैच राउंड में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया था। यह भारत का 12वां पदक है।

भारत ने लॉन बॉल में जीता गोल्ड मैडल

इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम (CWG 2022) में चौथा स्वर्ण पदक मिला।

लॉन बॉल के फाइनल मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच जबर्दस्त रस्साकशी देखने को मिली। शुरूआती दौर में दोनों टीमों ने 2-2 अंक जुटाकर मैच में बराबरी कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दो अंक और जुटाए तथा अपनी बढ़त को 4-2 तक पहुंचा दिया। कुछ समय बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त में 7-2 तक का इजाफा कर दिया। इस समय ऐसा लगने लगा था कि भारत ये मुकाबला आसानी से जीत लेगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पलटवार किया।

CWG 2022: एथलेटिक्स से आई अच्छी खबर, तीन भारतीय खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

भारत के खिलाफ 8-2 से पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वापसी की और पहले स्कोर 8-4 तक पहुंचाया तथा एंड 10 तक स्कोर को 8-8 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने और 2 अंक जुटाए तथा भारत पर 10-8 से बढ़त बना ली। इसके बाद 13वें और 14वें एंड में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अपनी बढ़त को फिर 15-10 तक पहुंचा दिया।

CWG 2022 Weightlifting: पदक से चूकीं पूनम यादव, क्लीन एंड जर्क में तीनों बार किया फाउल

CWG 2022 के मैडल इवेंट्स का पांचवां दिन

आज कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट्स का पांचवां दिन है। पूरे भारत को फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों से मेडल्स की उम्मीद रहेगी। भारत के लिए दोपहर 2 बजे वेटलिफ्टिंग के विमेंस 76 किलो ऑल ग्रुप्स में पूनम यादव अपना अभियान शुरू करेंगी। वहीं दोपहर 3 बजे एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में श्रीहरि नटराज एक्शन में होंगे।

इसके बाद शाम 4ः10 बजे एक्वेटिक्स स्विमिंग एंड पारा स्विमिंग के मेंस 1500 मीटर फ्रीस्टाइल कैटेगरी में अद्वैत पागे उतरेंगे। तो वहीं शाम 5ः30 बजे आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स के मेन्स वॉल्ट फाइनल में सत्यजीत मंडल का प्रतिस्पर्धा करेंगे। शाम 6ः30 बजे वेटलिफ्टिंग के मेंस 96 किलो ऑल ग्रुप्स में विकास ठाकुर का मुकाबला होगा। विकास को गोल्ड मैडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

CWG 2022: बैडमिंटन-टेबल टेनिस में भारत फाइनल में, कम से कम सिल्वर मैडल पक्का

CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022, पांचवें दिन भारत का शेड्यूल-

तैराकी

200 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट दो श्रीहरि नटराज (दोपहर 3.04 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट एक – अद्वैत पागे – (दोपहर 4.10 बजे)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट दो – कुशाग्र रावत – (शाम 4.28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक-

वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल – (शाम 5.30 बजे)

पैरलेल बार फाइनल – सैफ तंबोली – (शाम 6.35 बजे)

CWG 2022: बिना कोच भोले बाबा ने कटाया फाइनल का टिकट, भारत की लॉन बॉल टीम रचेगी इतिहास

CWG 2022: मुक्केबाजी

63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) – प्री-क्वार्टर फाइनल – रोहित टोकस (रात 11.45 बजे)

लॉन बॉल-

महिला:

फोर स्पर्धा – स्वर्ण पदक मैच – (शाम 4.15 बजे)

पेयर स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर एक बजे)

ट्रिपल स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर एक बजे)

CWG 2022 Weightlifting: हरजिंदर कौर ने जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में 7 सहित भारत ने अब तक जीते कुल नौ मैडल

पुरुष:

सिंगल स्पर्धा – पहला दौर – (शाम 4.15 बजे)

फोर स्पर्धा – पहला दौर – (रात 8.45 बजे)

ट्रिपल स्पर्धा – दूसरा दौर- (रात 8.45 बजे)

हॉकी:

महिला पूल ए – भारत बनाम इंग्लैंड – (शाम 06.30 बजे)

एथलेटिक्स:

लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया – (दोपहर 2.30 बजे)

ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर – तेजस्विनी शंकर – (रात 12.03 बजे)

चक्का फेंक फाइनल – सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों – (रात 12.52 बजे)

IND vs WI: रोमांचक संघर्ष में इंडीज से 5 विकेट से हारा भारत, सीरीज 1-1 से बराबरी पर

स्क्वाश:

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला – (रात 8.30 बजे)

पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9.15 बजे)

वेटलिफ्टिंग-

76 किग्रा – पूनम यादव – (दोपहर 2 बजे)

87 किग्रा – उषा बन्नौर एनके – (रात 11 बजे)

96 किग्रा – विकास ठाकुर – (शाम 06.30 बजे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here